सेंसेक्स और निफ्टी नये शिखर पर बंद, ये चार स्टॉक्स कम समय में देंगे दमदार मुनाफा

Piramal Enterprises के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 936 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Piramal Enterprises के शेयर में 975 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 914 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 5:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Indian Bank पर मिडकैप सेगमेंट से Geojit Financial के गौरांग शाह ने 536 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में लगातार रिकॉर्डतोड़ हाई बना रहें सेंसेक्स, निफ्टी आज नए शिखर पर बंद हुए। सेंसेक्स 545 प्वाइंट चढ़कर 79 हजार 987 पर बंद हुआ। निफ्टी 163 प्वाइंट चढ़कर 24 हजार 287 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में खरीदारी नजर आई। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में खरीदारी रही। HDFC बैंक की अगुवाई में बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। वहीं बाजार नये शिखर पर बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने आयशर मोटर्स, पीरामल एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया और इंडियन बैंक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    JM Financial Services की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Eicher Motors

    JM Financial Services की सोनी पटनायक ने कहा कि आयशर मोटर्स के स्टॉक में जुलाई की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 4800 के स्ट्राइक वाली कॉल 78 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 110 से 125 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 54 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Piramal Enterprises Future


    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से पीरामल एंटरप्राइजेज के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 975 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 914 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 936 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

    Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Infosys का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    Trader & Market Expert अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः Coal India

    Trader & Market Expert अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में कोल इंडिया पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 486 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 480 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 500 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

    Geojit Financial के गौरांग शाह का मिडकैप फंडा स्टॉकः Indian Bank

    Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज इंडियन बैंक के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 536 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें लंबी अवधि तक बने रहने पर इसमें अच्छा टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।