Get App

13 महीने बाद Nifty 50 फिर 26000 के पार, 10 सेकंड में ही निवेशकों पर बरसे ₹1.62 लाख करोड़

Sensex-Nifty Opens Strong: 21 अक्टूबर को एक घंटे की मुहूर्त ट्रे़डिंग के बाद आज जब स्टॉक मार्केट खुला तो वैश्विक स्तर पर मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में धमाकेदार शुरुआत हुई। लंबे समय बाद निफ्टी 50 ने 260000 का लेवल पार किया। इससे पहले पिछले साल सितंबर के आखिरी दिनों में निफ्टी ने यह लेवल पार किया था। चेक करें ओवरआल मार्केट की स्थिति

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 23, 2025 पर 9:30 AM
13 महीने बाद Nifty 50 फिर 26000 के पार, 10 सेकंड में ही निवेशकों पर बरसे ₹1.62 लाख करोड़
एक कारोबारी दिन पहले 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन एक घंटे की उठा-पटक के बाद सेंसेक्स (Sensex) 62.97 प्वाइंट्स यानी 0.07% की बढ़त के साथ 84,426.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 25.45 प्वाइंट्स यानी 0.10% के उछाल के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Strong Starts: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में शानदार रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी है। करीब 13 महीने बाद निफ्टी 50 ने एक बार 26 हजार का लेवल पार किया। इससे पहले आखिरी बार निफ्टी ने इंट्रा-डे में 30 सितंबर 2024 को इस लेवल के पार था। 27 सितंबर 2024 को इंट्रा-डे में यह 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई पर था। सेंसेक्स भी लंबे समय बाद आज 85 हजार का लेवल पार कर 85,160.70 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 26,066.90 पर पहुंच गया था।

ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1.62 लाख करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹1.62 लाख करोड़ बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 525.12 प्वाइंट्स यानी 0.62% की तेजी के साथ 84,951.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 159.10 प्वाइंट्स यानी 0.62% के उछाल के साथ 26,027.70 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹1.62 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 21 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,70,89,049.29 करोड़ था। आज यानी 23 अक्टूबर 2025 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,72,51,744.03 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹1,62,694.74 करोड़ बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें