Get App

Stock Market Fall: 10 सेकंड में निवेशकों के ₹1.80 लाख करोड़ स्वाहा, रेपो रेट के ऐलान से पहले फिसले Sensex-Nifty

Stock Market Fall: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फार्मा कंपनियों पर 'बड़े टैरिफ' का ऐलान कर घबराहट बढ़ा दी जिससे एक कारोबारी दिन पहले बुल्स की पकड़ में आया मार्केट फिसल गया। अब मार्केट की नजर आरबीआई के ऐलान पर है जो इस वित्त वर्ष 2026 की पहली मॉनीटरी पॉलिसी का ऐलान करने वाला है। इस ऐलान से पहले आज मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 9:45 AM
Stock Market Fall: 10 सेकंड में निवेशकों के ₹1.80 लाख करोड़ स्वाहा, रेपो रेट के ऐलान से पहले फिसले Sensex-Nifty
एक कारोबारी दिन पहले खरीदारी के माहौल में दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1089.18 प्वाइंट्स यानी 1.49% उछलकर 74227.08 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.69% यानी 374.25 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 22535.85 पर बंद हुआ था।

Senesex-Nifty Opens Red: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फार्मा कंपनियों पर 'बड़े टैरिफ' का ऐलान कर घबराहट बढ़ा दी जिससे एक कारोबारी दिन पहले बुल्स की पकड़ में आया मार्केट फिसल गया। अब मार्केट की नजर आरबीआई के ऐलान पर है जो इस वित्त वर्ष 2026 की पहली मॉनीटरी पॉलिसी का ऐलान करने वाला है। इस ऐलान से पहले आज मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। ऑटो और एफमसीजी को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन है। हालांकि निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी में आधे फीसदी के ही आस-पास तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है।

ओवरऑल बात करें तो 7 अप्रैल को 13 लाख करोड़ रुपये से अधिक गंवाने के बाद BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8 अप्रैल को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक रिकवर हुआ था लेकिन आज फिर 1.80 लाख करोड़ घट गई है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.80 लाख करोड़ रुपये डूब गई है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 487.79 प्वाइंट्स यानी 0.66% की गिरावट के साथ 73739.29 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 129.35 प्वाइंट्स यानी 0.57% फिसलकर 22406.50 पर है।

निवेशकों की दौलत में 1.80 लाख करोड़ रुपये की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 8 अप्रैल 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 3,96,57,703.44 करोड़ रुपये था। आज यानी 8 अप्रैल को मार्केट खुलते ही यह 1,80,830.82 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,80,830.82 करोड़ रुपये घट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें