Sensex-Nifty opens gap up: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई ने मार्केट को बुरी तरह तोड़ दिया था। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि दो से तीन हफ्ते में युद्ध समाप्त हो सकता है। इसने दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में रौनक लौटा दी। सभी सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो इस वित्त वर्ष 2027 के पहले कारोबारी दिन आज यानी 1 अप्रैल को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹11.58 लाख करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹11.58 लाख करोड़ बढ़ गई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 1674.38 प्वाइंट्स यानी 2.33% की तेजी के साथ 72633.63 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 506.55 प्वाइंट्स यानी 2.27% के उछाल के साथ 22,837.95 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,899.53 प्वाइंट्स उछलकर 73,847.08 और निफ्टी भी 570.85 प्वाइंट्स चढ़कर 22,902.25 तक पहुंच गया था। पिछले वित्त वर्ष 2026 में इनमें 5% की कमजोरी आई थी।
निवेशकों की दौलत में ₹11.58 लाख करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 30 मार्च 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,12,41,172.45 करोड़ था। आज इस वित्त वर्ष 2027 के पहले कारोबारी दिन यानी 01 अप्रैल 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,23,99,822.94 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी मार्केट खुलते ही ₹11,58,650.49 करोड़ बढ़ गई है। पिछले वित्त वर्ष 2026 में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹46,474.05 करोड़ बढ़ा था।
Sensex के सभी शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सभी ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी ट्रेंट, बीईएल और बजाज फाइनेंस में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और मौजूदा तेजी की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 3074 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2554 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 343 में गिरावट का रुझान है और 177 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 19 शेयर एक साल के हाई और 104 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 85 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 55 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।