Get App

Sensex में 1999 अंकों का उछाल, ट्रंप के संकेतों पर बरसे ₹11 लाख करोड़, Nifty भी 22,900 के पार

Sensex-Nifty Big Rise: वैश्विक मार्केट में रौनक के बीच घरेलू स्ट़ॉक मार्केट में आज शुरुआी कारोबार में खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। पिछले वित्त वर्ष 2026 में 5% से अधिक की गिरावट के बाद आज इस वित्त वर्ष 2027 के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी मार्केट खुलते ही ढाई-ढाई फीसदी से अधिक उछल पड़े। जानिए इस जोरदार रौनक की वजह और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 9:30 AM
Sensex में 1999 अंकों का उछाल, ट्रंप के संकेतों पर बरसे ₹11 लाख करोड़, Nifty भी 22,900 के पार
एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 30 मार्च को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1635.67 प्वाइंट्स यानी 2.22% की फिसलन के साथ 71,947.55 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 488.20 प्वाइंट्स यानी 2.14% की फिसलन के साथ 22,331.40 पर बंद हुआ था। आज मार्केट में रौनक लौटी है।

Sensex-Nifty opens gap up: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई ने मार्केट को बुरी तरह तोड़ दिया था। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि दो से तीन हफ्ते में युद्ध समाप्त हो सकता है। इसने दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में रौनक लौटा दी। सभी सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो इस वित्त वर्ष 2027 के पहले कारोबारी दिन आज यानी 1 अप्रैल को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹11.58 लाख करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹11.58 लाख करोड़ बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 1674.38 प्वाइंट्स यानी 2.33% की तेजी के साथ 72633.63 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 506.55 प्वाइंट्स यानी 2.27% के उछाल के साथ 22,837.95 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,899.53 प्वाइंट्स उछलकर 73,847.08 और निफ्टी भी 570.85 प्वाइंट्स चढ़कर 22,902.25 तक पहुंच गया था। पिछले वित्त वर्ष 2026 में इनमें 5% की कमजोरी आई थी।

निवेशकों की दौलत में ₹11.58 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 30 मार्च 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,12,41,172.45 करोड़ था। आज इस वित्त वर्ष 2027 के पहले कारोबारी दिन यानी 01 अप्रैल 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,23,99,822.94 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी मार्केट खुलते ही ₹11,58,650.49 करोड़ बढ़ गई है। पिछले वित्त वर्ष 2026 में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹46,474.05 करोड़ बढ़ा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें