5 सेकंड में ₹7 लाख करोड़ की बारिश, Sensex में 1100 अंकों का उछाल, Nifty भी 22800 के पार

Sensex-Nifty open green: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज शानदार रौनक दिख रही है। सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार बढ़त के साथ खुले हैं। इस रौनक में आज मार्केट खुलते ही निवेशकों की दौलत ₹7 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। चेक करें ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है और इस रौनक की वजह क्या है

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 9:29 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 23 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 1836.57 प्वाइंट्स यानी 2.46% की गिरावट के साथ 72,696.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 601.85 प्वाइंट्स यानी 2.60% की फिसलन के साथ 22,512.65 पर बंद हुआ था। हालांकि आज इसमें शानदार रिकवरी दिखी।

Sensex-Nifty Sharp Recovery: एशियाई मार्केट में छाई रौनक के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में आज खरीदारी का शानदार रुझान दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी है। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹7.56 लाख करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹7.56 लाख करोड़ बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 1149.38 प्वाइंट्स यानी 1.58% की तेजी के साथ 73,845.77 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 350.00 प्वाइंट्स यानी 1.55% के उछाल के साथ 22,862.65 पर है।

हालांकि ध्यान दें कि आज निफ्टी की वीकली एक्सपयरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक भी रह सकती है। आज मार्केट में इस रौनक की मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये ऐलान है कि ईरान से जल्द ही डील हो सकती है। हालांकि ईरान ने किसी बातचीत से इनकार किया है लेकिन पश्चिमी एशिया में जल्द जंग थमने की उम्मीदों ने निवेशकों के सेंटिमेंट को पॉजिटिव किया और मार्केट में रौनक लौटी।

निवेशकों की दौलत में ₹7.56 लाख करोड़ का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 23 मार्च 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,15,21,629.82 करोड़ था। आज यानी 24 मार्च 2025 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,22,78,048.18 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹756,418.36 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 29 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 29 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एशियन पेंट, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट में है। वहीं दूसरी तरफ पावरग्रिड में ही आज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 8

7 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2308 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1805 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 364 में गिरावट का रुझान है और 139 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 7 शेयर एक साल के हाई और 62 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 40 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 54 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 8

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।