Sensex में तेज उठा-पटक, निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ का इजाफा, ये सेक्टर मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश में

Sensex-Nifty starts volatile: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन से रेड और फिर ग्रीन हो गया। सेक्टरवाइज मिला-जुला रुझान है। इस रस्साकसी में निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। चेक करें कि सेक्टरवाइज क्या स्थिति है और सबसे अधिक खरीदारी किस सेक्टर में हो रही है

अपडेटेड May 07, 2026 पर 9:44 AM
Story continues below Advertisement
आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन से रेड और फिर ग्रीन हो गए।

Sensex-Nifty starts volatile: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों पर कच्चा तेल नरम पड़ा और प्रति बैरल $100 के नीचे आया तो दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में बहार छा गई। हालांकि घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स-निफ्टी हल्की बढ़त के साथ खुले और फिर रेड जोन में आ गए और फिर यह ग्रीन जोन में आ गया। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी अच्छी तेजी है और इनके इंडेक्सेज निफ्टी स्मॉलकैप100 और निफ्टी मिडकैप100 में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है। सेक्टवाइज बात करें तो ऑटो और मेटल सेक्टक मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर मार्केट पर दबाव बनाने की कोशिश में है।

इस रस्साकसी में ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक उछल गया यानी निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:36 AM पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 81.52 प्वाइंट्स यानी 0.10% के उछाल के साथ 78,040.04 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 37.90 प्वाइंट्स यानी 0.16% की बढ़त के साथ 24,368.85 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹2.40 लाख करोड़ का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 06 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,72,46,936.34 करोड़ था। आज यानी 07 मई 2026 को मार्केट की रौनक में यह ₹4,74,87,525.07 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹2,40,588.73 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 14 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से आज 14 स्टॉक्स ग्रीन हैं और सबसे अधिक तेजी फिलहाल एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट में है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट एचयूएल में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 19

78 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2475 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1794 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 531 में गिरावट का रुझान है और 150 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 84 शेयर एक साल के हाई और 8 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 71 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 40 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

sensex 18

स्टॉक मार्केट से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें 

Asian Markets Today: US-ईरान शांति समझौते की उम्मीद में एशिया बाजारों में तेजी, निक्केई 4% से ज्यादा चढ़कर पहली बार 62,000 पर पहुंचा

Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; Polycab, Biocon और RattanIndia Power समेत इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।