Sensex-Nifty Closes Flat: लगातार दूसरे कारोबारी दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर खरीदारी का रुझान दिखा और निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 ग्रीन जोन में बंद हुए। वहीं सेक्टरवाइज बात करें तो मेटल और ऑटो सेक्टर्स ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि प्राइवेट बैंक और आईटी सेक्टर ने दबाव बनाया लेकिन इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से कम ही गिरावट रही। इस रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब ढाई लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में करीब ढाई लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।
घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 141.90 प्वाइंट्स यानी 0.19% की गिरावट के साथ 75,867.80 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 6.55 प्वाइंट्स यानी 0.03% की मामूली फिसलन के साथ 23,907.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 76,224.68 के हाई तक पहुंचने के बाद टूटकर 75,748.21 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 23,983.20 के हाई से गिरकर 23,858.25 तक आ गया था।
निवेशकों की दौलत में ₹2.72 लाख करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 26 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,68,11,017.193 करोड़ था। आज यानी 26 मई 2026 को मार्केट में यह ₹4,70,83,586.71 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹2,72,569.517 करोड़ बढ़ गई है।
Sensex के 20 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 20 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज टेक पावरग्रिड, जोमैटो की एटर्नल और एनटीपीसी में रही। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईटीसी में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
162 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4394 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2275 शेयर मजबूत हुए तो 1945 में गिरावट रही जबकि 174 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 162 शेयर एक साल के हाई और 40 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 12 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।