Nifty लाल बंद, Sensex धड़ाम, फिर भी इस कारण निवेशकों पर बरसे ₹1 लाख करोड़

Sensex-Nifty Closes Red: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन और सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 26 मई को सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में बंद हुए। इसके बावजूद निवेशकों की दौलत ₹1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। जानिए ऐसा कैसे हुआ और किन सेक्टर्स ने मार्केट को संभालने की कोशिश की

अपडेटेड May 26, 2026 पर 4:22 PM
Sensex-Nifty Closes Red: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में बंद हुए। फिर भी बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा है।

Sensex-Nifty Closes Red: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तकरार बढ़ने की आशंका पर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती उठा-पटक के बाद पूरी बढ़त गंवाते हुए लाल बंद हुए।इंट्रा-डे में हाई से सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 23900 के नीचे तक आ गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने मोर्चा संभालने की कोशिश की लेकिन स्मॉलकैप में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक बढ़त आई तो दूसरी तरफ शुरुआती कारोबार में करीब 1% की बढ़त के बाद स्मॉलकैप 100 इंडेक्स की बढ़त आधे फीसदी से कम रह गई।

सेक्टरवाइज निफ्टी आईटी ने काफी संभलने की कोशिश की लेकिन यह आधे फीसदी से अधिक की पूरी बढ़त गंवाते हुए फ्लैट बंद हुआ तो दूसरी तरफ पीएसयू बैंक ग्रीन से रेड हो गया और इसमें करीब आधे फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी प्राइवेट बैंक भी आधे फीसदी से अधिक फिसल गए। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी शुरुआती कारोबार की हल्की गिरावट से उबरते हुए ग्रीन जोन में आ गए। निफ्टी रियल्टी में भी आधे फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

इस रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹1 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 479.26 प्वाइंट्स यानी 0.63% की गिरावट के साथ 76,009.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 118.00 प्वाइंट्स यानी 0.49% की फिसलन के साथ 23,913.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 138.08 प्वाइंट्स उछलकर 76,627.04 के हाई तक पहुंचा था जिससे यह 717.36 प्वाइंट्स टूटकर 75,909.68 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 58.10 प्वाइंट्स चढ़कर 24,089.80 के हाई तक पहुंचा था जिससे यह 204.35 प्वाइंट्स गिरकर 23,885.45 पर आ गया।


निवेशकों की दौलत में ₹1.05 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 25 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,67,74,054.113 करोड़ था। आज यानी 26 मई 2026 को मार्केट में यह ₹4,68,79,850.07 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹1,05,795.957 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 8 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 8 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज टेक महिंद्रा, जोमैटो की एटर्नल और मारुति में रही। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज एयरटेल, ट्रेंट और टीसीएस में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

senex 123

143 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4385 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2153 शेयर मजबूत हुए तो 2050 में गिरावट रही जबकि 182 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 143 शेयर एक साल के हाई और 40 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 123

स्टॉक मार्केट में आज दिन भर की हलचलों के बारे में यहां पढ़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।