Sensex-Nifty Recovery: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन शुरुआती कारोबार में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सुस्ती के शिकार दिखे। फिर धीरे-धीरे सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) नीचे फिसल गए लेकिन निचले स्तर से अच्छी रिकवरी का रुझान दिखा। सेंसेक्स इंट्रा-डे के निचले स्तर से प्वाइंट्स रिकवर हो गया तो निफ्टी भी फिर के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर फिलहाल निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी करीब आधे-आधे फीसदी की तेजी है। सेक्टरवाइज निफ्टी मेटल से सबसे शानदार तेजी है जोकि ढाई फीसदी के करीब चढ़ गया तो निफ्टी रियल्टी भी 1% से अधिक ऊपर है। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 11:05 AM पर सेंसेक्स 107.28 प्वाइंट्स यानी 0.14% की बढ़त के साथ 76,116.98 और निफ्टी 50 भी 107.28 प्वाइंट्स यानी 0.17% के उछाल के साथ 23,955.00 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 212.69 प्वाइंट्स फिसलकर 75,797.01 तक आ गया था जिससे यह 393.95 प्वाइंट्स रिकवर होकर 76,190.96 तक पहुंच गया तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 45.20 प्वाइंट्स टूटकर 23,868.50 तक आ गया था जिससे 107.9 प्वाइंट्स उबरते हुए यह 23,976.40 तक पहुंच गया।
Why Market Recovers: ये है वजह
मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स के गिरावट से निवेशकों का मूड पॉजिटिव हुआ। फिलहाल यह 6.95% की गिरावट के साथ 15.01 पर है। इसके अधिक होने का मतलब है कि मार्केट में वोलैटिलिटी हाई है और कम होने का मतलब है कि वोलैटिलिटी फीकी हो रही है।
मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक जब तक निफ्टी 23,800 के ऊपर बना हुआ है, इसमें रिकवरी की संभावना बनी हुई है। बजाज ब्रोकिंग के मुताबिक 24,200 के ऊपर जाने पर एग्रेसिव शॉर्ट-कवरिंग और गाम-ड्रिवेन रैली के दम पर यह 24,300–24,400 जोन की तरफ बढ़ सकता है तो दूसरी तरफ 24,000 के नीचे आने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और यह 23,800 की तरफ बढ़ सकता है।
एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक अब 24000-24126 जोन पर नजर रहेगी। ऊपर की तरफ इसका ब्रेकआउट होने पर निफ्टी 24500 की तरफ बढ़ सकता है। वहीं नीचे की तरफ बात करें तो पिछले कारोबारी दिन 23,922 और 23,836 के बुलिश गैप में इसे तात्कालिक सपोर्ट मिलता दिख रहा है जिसके बाद सपोर्ट लेवल 23,719 के आस-पास है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।