सेंसेक्स 3 दिनों में 1075 अंक गिरा, निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़ रुपये, नतीजों के बाद TCS 2% लुढ़का

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स में दो प्रतिशत की गिरावट देखी गई। एनएसई पर टीसीएस का शेयर 1.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,064 रुपये पर बंद हुआ

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 11:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीएसई में लिस्टेंड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन तीन सेशंस में गिरकर 269.8 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। इसकी वजह से निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मंगलवार को ब्रॉड-बेस्ड बिकवाली के बीच भारतीय इक्विटी बेंचमार्क ने लगातार तीन सत्रों में गिरावट के साथ कारोबार किया। कमजोर ग्लोबल रुझानों पर नजर बनाये हुए निवेशकों को डर था कि COVID के कारण ब्याज दरों में की गई कई भारी बढ़ोतरी विश्व अर्थव्यवस्था को मंदी की चपेट में ले लेगी। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services (TCS) के शेयरों ने बिकवाली के दबाव में दम तोड़ दिया। जब​​​​कि देश के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी ने कॉरपोरेट अर्निंग सीजन की शुरुआत कल मजबूत नोट पर की थी।

    आज के सत्र के दौरान दोनों हेडलाइन इंडेक्स 1.5 प्रतिशत से ज्यादा गिरे। दिन के सबसे कमजोर स्तर पर सेंसेक्स 940.7 अंक की गिरावट के साथ 57,050.4 पर बंद हुआ। सेंसेक्स लगातार तीन कारोबारी दिनों में गिरकर 1,074.8 अंक पर आ गया। निफ्टी 50 अपने पिछले बंद से 290.7 अंक नीचे फिसलकर 16,950.3 के निचले स्तर पर आ गया।

    प्रोविजनल एक्सचेंज डेटा के अनुसार बीएसई में लिस्टेंड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन तीन सत्रों में घटकर 269.8 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। इससे निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।


    तीन शेयरों को छोड़कर निफ्टी50 के सभी शेयरों में आज गिरावट रही। Divi's Labs, IndusInd, Eicher, Nestle और JSW Steel में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

    गिरते बाजार में भी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी का शेयर 20% उछला, जानिये क्या रही वजह

    इसके अलावा टाटा स्टील, यूपीएल, हिंडाल्को, एसबीआई लाइफ और इंफोसिस में प्रत्येक में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट दिखी। ये कुछ अन्य ब्लू-चिप स्टॉक थे जो सबसे अधिक फिसले।

    सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों को नीचे गिराने में के लिए रिलायंस, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस ने सबसे बड़ा योगदान दिया।

    सभी सेक्टोरल इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स में दो प्रतिशत की गिरावट नजर आई। एनएसई पर टीसीएस के शेयर 1.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,064 रुपये पर बंद हुए।

    बीएसई पर 1,088 शेयरों में तेजी देखने को मिली। जबकि 2,344 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार किया। इस तरह कुल मिलाकर बाजार का रुख मंदड़ियों के पक्ष में रहा।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।