Get App

सेंसेक्स 3 दिनों में 1075 अंक गिरा, निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़ रुपये, नतीजों के बाद TCS 2% लुढ़का

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स में दो प्रतिशत की गिरावट देखी गई। एनएसई पर टीसीएस का शेयर 1.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,064 रुपये पर बंद हुआ

Translated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 11:28 PM
सेंसेक्स 3 दिनों में 1075 अंक गिरा, निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़ रुपये, नतीजों के बाद TCS 2% लुढ़का
बीएसई में लिस्टेंड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन तीन सेशंस में गिरकर 269.8 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। इसकी वजह से निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

मंगलवार को ब्रॉड-बेस्ड बिकवाली के बीच भारतीय इक्विटी बेंचमार्क ने लगातार तीन सत्रों में गिरावट के साथ कारोबार किया। कमजोर ग्लोबल रुझानों पर नजर बनाये हुए निवेशकों को डर था कि COVID के कारण ब्याज दरों में की गई कई भारी बढ़ोतरी विश्व अर्थव्यवस्था को मंदी की चपेट में ले लेगी। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services (TCS) के शेयरों ने बिकवाली के दबाव में दम तोड़ दिया। जब​​​​कि देश के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी ने कॉरपोरेट अर्निंग सीजन की शुरुआत कल मजबूत नोट पर की थी।

आज के सत्र के दौरान दोनों हेडलाइन इंडेक्स 1.5 प्रतिशत से ज्यादा गिरे। दिन के सबसे कमजोर स्तर पर सेंसेक्स 940.7 अंक की गिरावट के साथ 57,050.4 पर बंद हुआ। सेंसेक्स लगातार तीन कारोबारी दिनों में गिरकर 1,074.8 अंक पर आ गया। निफ्टी 50 अपने पिछले बंद से 290.7 अंक नीचे फिसलकर 16,950.3 के निचले स्तर पर आ गया।

प्रोविजनल एक्सचेंज डेटा के अनुसार बीएसई में लिस्टेंड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन तीन सत्रों में घटकर 269.8 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। इससे निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

तीन शेयरों को छोड़कर निफ्टी50 के सभी शेयरों में आज गिरावट रही। Divi's Labs, IndusInd, Eicher, Nestle और JSW Steel में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें