Get App

Stock Markets: इन 5 कारणों से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, ₹6 लाख करोड़ की बंपर कमाई

Share Market Rally: भारतीय शेयर बाजारों में आज सोमवार 21 अप्रैल को लगातार पांचवें दिन शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 922 अंक चढ़कर 79,476 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 296 अंक बढ़कर 24,146 के पार पहुंच गया। 6 जनवरी 2025 के बाद यह पहली बार है जब निफ्टी ने 24,000 के स्तर को पार किया है। विदेशी निवेशकों की वापसी और बैंकों के शानदार तिमाही नतीजों के चलते निवेशकों का जोश हाई दिखा

Vikrant singhअपडेटेड Apr 21, 2025 पर 12:34 PM
Stock Markets: इन 5 कारणों से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, ₹6 लाख करोड़ की बंपर कमाई
Share Market Rally: बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट बस कुछ घंटों में 6 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गई

Share Market Rally: भारतीय शेयर बाजारों में आज सोमवार 21 अप्रैल को लगातार पांचवें दिन शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में लगभग 1040 अंक उछलकर 79,600 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी करीब 330 अंक बढ़कर 24,182 के पार पहुंच गया। 6 जनवरी 2025 के बाद यह पहली बार है जब निफ्टी ने 24,000 के स्तर को पार किया है। विदेशी निवेशकों की वापसी और बैंकों के शानदार तिमाही नतीजों के चलते निवेशकों का जोश हाई दिखा। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट बस कुछ घंटों में 6 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गई। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी कारोबार के दौरान 2 फीसदी तक उछल गए।

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे 5 बड़े कारण क्या रहे, आइए जानते हैं-

1. बैंकों के शानदार तिमाही नतीजे

शेयर बाजार में आज की तेजी की अगुआई बैंकिंग शेयर कर रहे हैं। बैंक निफ्टी इंडेक्स आज कारोबार के दौरान 55,200 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। ICICI Bank और HDFC Bank के मजबूत तिमाही नतीजों से इस उछाल को सपोर्ट मिला। इसके अलावा IDFC फर्स्ट, एक्सिस बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों ने भी इस तेजी में योगदान दिया। यस बैंक का शेयर भी तिमाही नतीजों के बाद आज 7 फीसदी तक उछल गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें