Get App

शेयर बाजार को भाया RBI का फैसला, सेंसेक्स 800 अंक उछला, इन 5 वजहों से आई बड़ी तेजी

Share Market Rally: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 6 जून को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 1000 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी उछलकर 25,000 के भी पार चला गया। RBI ने रेपो रेट में उम्मीद से भी अधिक 0.50 फीसदी की कटौती का ऐलान किया, जिसके बाद निवेशकों का जोश हाई दिखा

Vikrant singhअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 12:58 PM
शेयर बाजार को भाया RBI का फैसला,  सेंसेक्स 800 अंक उछला, इन 5 वजहों से आई बड़ी तेजी
Share Market Rally: आरबीआई ने CRR में भी 1% की कटौती का ऐलान किया, जिसके बाद बैंकिंग शेयरों में तेजी आई

Share Market Rally: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 6 जून को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 1000 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी उछलकर 25,000 के भी पार चला गया। RBI ने रेपो रेट में उम्मीद से भी अधिक 0.50 फीसदी की कटौती का ऐलान किया, जिसके बाद निवेशकों का जोश हाई दिखा। सुबह 11.51 बजे के करीब, सेंसेक्स 760.40 अंक या 0.93 फीसदी उछलकर 82,202.44 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं निफ्टी 251.10 अंक या 1.01 फीसदी उछलकर 25,002.00 के स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे 5 बड़ी वजहें रहीं-

1. RBI ने 50 बेसिस पॉइंट की बड़ी कटौती से चौंकाया

भारतीय रिजर्व बैंक ने उम्मीद से ज्यादा बड़ा कदम उठाते हुए रेपो रेट में 0.50% कटौती का ऐलान किया। इससे रेपो रेट अब 6 फीसदी से घटकर 5.5% पर आ गया है, जो इसका पिछले तीन सालों का सबसे निचला स्तर है। शेयर बाजार को अधिकतम 0.25 फीसदी की कटौती की उम्मीद थी, लेकिन RBI ने इससे दोगुनी राहत दी। इससे होम लोन, ऑटो लोन जैसे कर्ज सस्ते होने की उम्मीद है, जिससे हाउसिंग और ऑटो सेक्टर को बड़ा फायदा मिलने की संभावना है।

इस फैसले का असर बाजार में तुरंत दिखा और निवेशकों का जोश बढ़ गया। RBI ने अपने फैसले के पीछे महंगाई में नरमी और कंज्म्पशन को बढ़ावा देने की जरूरत को मुख्य कारण बताया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेपो रेट में कटौती से हाउसिंग, ऑटोमोबाइल्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से फायदा मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें