शेयर बाजारों में 12 जून को जबर्दस्त तेजी आई। लेकिन, कारोबार के अंतिम एक घंटे में आई तेजी ने इनवेस्टर्स को हैरान कर दिया। 30 मिनट में सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स उछल गया। इससे बाजार की बढ़त दोगुनी हो गई। लंबे समय बाद मार्केट में ऐसी तेजी दिखी। इससे पहले बाजार में तेजी टिकने का नाम नहीं ले रही थी। बाजार चढ़ते ही मुनाफावसूली शुरू हो जाती थी, जिससे सूचकांक लाल निशान में आ जाते थे।
