सेंसेक्स 120 अंक ऊपर, निफ्टी 10860 के आसपास

इन ग्लोबल संकोतों के बीच भारतीय बाजारों की शुरुआत आज अच्छी बढ़त के साथ हुई है।

अपडेटेड Feb 01, 2019 पर 9:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

ग्लोबल संकेतों की बात करें तो एशियाई बाजारों में आज मजबूती देखने को मिल रही है। हालांकि कल के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। कल के कारोबार में नैस्डैक और एसएंडपी 500 इंडेक्स चढ़े लेकिन डाओ 15 अंक फिसल कर बंद हुआ। अच्छे नतीजों और फेड के फैसले से एसएंडपी 500 में तेजी देखने को मिली। कल नतीजों के बाद फेसबुक का शेयर 10 फीसदी चढ़ा। अच्छे नतीजों से जनरल इलेक्ट्रिक भी 11 फीसदी उछला। नैस्डैक 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त पर बंद हुआ। हालांकि डाओ 15 अंक गिरकर 25000 के नीचे बंद हुआ। उधर ट्रंप चीन के साथ ट्रेड वार्ता में शामिल हुए। ट्रंप ने शि जिनपिंग से फिर मुलाकात के संकेत दिए हैं।

इन ग्लोबल संकोतों के बीच भारतीय बाजारों की शुरुआत आज अच्छी बढ़त के साथ हुई है। दिग्गज शेयरों के साथ मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 14625 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 13980 के स्तर पर नजर आ रहा है। हालांकि ऑयल एंड गैस शेयरों में आज कमजोरी दिख रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

बजट से पहले बैंकिंग शेयरों में आज कमजोरी नजर आ रही है। बैंक निफ्टी 0.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 27240 के आसपास नजर आ रहा है। आज के कारोबार में ऑटो, एफएमसीजी, आईटी और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.82 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.99 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.78 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

हालांकि कारोबार के इस दौरान मेटल, पीएसयू और प्राइवेट बैंक शेयर बाजार पर दबाव बना रहे हैं। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 4.1 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। वहीं, निफ्टी के प्राइवेट और पीएसयू बैंक इंडेक्स में सुस्ती दिख रही है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 120 अंक यानि 33 फीसदी की मजबूती के साथ 36380 के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 30 अंक यानि 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 10860 के आसपास कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।