आज भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे हैं। एशियाई बाजारों में आज तेजी देखने को मिल रही है। मजबूत मैन्युफैक्चरिंग आंकड़े से कल अमेरिकी बाजार जोश में दिखे। कल के कारोबार में डाओ 330 अंक चढ़कर बंद हुआ है। वहीं, एसएंडपी 500 और नैस्डैक भी 1 फीसदी से ज्यादा भागे। कल के कारोबार में अमेरिका में बैंकिंग शेयर 2 फीसदी से ज्यादा चढ़े। ग्लोबल मंदी की आशंका कम होने से क्रूड कीमतों में भी 2 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट का भाव 69 डॉलर के पास पहुंच गया है। कमाई के मामले में सऊदी अरामको दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनी बन गई है। आज ऑयल-मार्केटिंग, पेंट, एविएशन शेयरों की चाल पर नजर रहेगी।
