सेंसेक्स 75 अंक ऊपर, निफ्टी 11590 के आसपास

दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

अपडेटेड Mar 29, 2019 पर 9:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

अप्रैल सीरीज की शुरुआत अच्छे ग्लोबल संकेतों के साथ हुई है। एशिया के करीब सभी बाजार बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। लेकिन एसजीएक्स निफ्टी पर दबाव देखने को मिल रहा है। ट्रेड डील पर पॉजिटिव संकेत से कल अमेरिकी बाजार भी मजबूत बंद हुए थे।

इन ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 15395 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 14970.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तेल और गैस शेयरों में आज भी अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.65 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है।

बैंकिंग शेयरों में आज सुस्ती नजर आ रही है। हालांकि निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.13 फीसदी की बढ़त को साथ कारोबार कर रहा है। लेकिन प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बैंक शेयरों पर दबाव चलते बैंक निफ्टी 0.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 30378.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।

आज के कारोबार में फार्मा, ऑटो, मेटल और आईटी शेयरों में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 1.16 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.59 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 1.80 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.92 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी में कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 0.51 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 72 अंक यानि 0.2 फीसदी की मजबूती के साथ 38620 के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 20.60 अंक यानि 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 11590 के आसपास कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।