बाजार के लिए ग्लोबल संकेत आज कमजोर नजर आ रहे हैं। एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। एसजीएक्स निफ्टी में सुस्त कारोबार देखने को मिल रही है। उधर ट्रेड डील पर अनिश्चितता के कारण यूएस मार्केट पर लगातार दूसरे दिन दबाव दिखा और कल के कारोबार में डाओ 70 अंक गिरकर बंद हुआ है। इन ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार भी आज सुस्त कारोबार कर रहे हैं।
