September Auto Sales: त्योहारी मौसम ने भरा जोश, सितंबर में रिटेल बिक्री 11% बढ़ी

सितंबर में पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में सालाना आधार पर 10 फीसदी और 19 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 3:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FADA के मुताबिक सितंबर महीने में पर्सनल व्हीकल की रिटेल बिक्री में 44 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आज आए आंकड़ो के मुताबिक सितंबर महीने में ऑटो मोबाइल सेक्टर की रिटेल बिक्री में सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। FADA के प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने कहा है कि सितंबर महीने में ऑटो सेक्टर की रिटेल बिक्री में 11 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।

उन्होंने आगे कहा कि सितंबर महीने में 10 से 25 सितंबर तक खरीद -बिक्री के नजरिए से अशुभ माना जाने वाला श्राद्ध पक्ष भी था। वहीं 26 सितंबर से शुरु हुआ नवरात्री का त्योहारी सीजन भी था। जिसकी वजह से सितंबर महीने के सिर्फ आधे हिस्से में ही अच्छी तेजी देखने को मिली। इसके बावजूद इस अवधि में ऑटो सेक्टर की रिटेल बिक्री में 11 फीसदी की बढ़ोतरी एक अच्छा संकेत है।

Top trading ideas: ये 10 स्टॉक शॉर्ट टर्म में करा सकते हैं ताबड़तोड़ कमाई, पोर्टफोलियो में करें शामिल


FADA के मुताबिक सितंबर महीने में पर्सनल व्हीकल की रिटेल बिक्री में 44 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि टू-व्हीलर व्हीकल सेगमेंट की बिक्री में सितंबर 2019 के प्री-कोविड लेवल की तुलना में 14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। टू-व्हीलर सेगमेंट में सितंबर में रिवाइवल के कोई संकेत देखने को नहीं मिले है।

FADA ने अपने बयान में आगे कहा है कि इस अवधि में ट्रैक्टरों की रिटेल बिक्री में सालाना आधार पर 1.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि ग्रीन 2-wheelers और 3-wheelers में सालाना आधार पर 9 फीसदी और 72 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं सितंबर में पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में सालाना आधार पर 10 फीसदी और 19 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सितंबर महीने में 3 व्हीलर , ट्रैक्टर और कमर्शियल व्हीकल की रिटेल बिक्री में क्रमश: 6%, 37% और 17% की ग्रोथ देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।