India's Services PMI:भारत में फरवरी महीने में सर्विसेज सेक्टर में जोरदार ग्रोथ देखने को मिली है। फरवरी 2023 में S&P Services PMI 59.4 के स्तर पर रहा है जो 12 सालों का हाइएस्ट लेवल है। मांग में मजबूती के चलते फरवरी महीने में देश में सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में जोरदार इजाफा हुआ है। इस अवधि में इस सेक्टर की कंपनियों को भारी मात्रा में नए ऑर्डर मिले हैं। सर्विस सेक्टर की इस ग्रोथ में लागत में कमी का भी अहम योगदान रहा है। फरवरी 2023 में सर्विस सेक्टर की लागत में पिछले करीब 2.5 साल में सबसे कम बढ़त देखने को मिली है।
एसएनएपी ग्लोबल मार्केट इंटेलीजेंस की पोलियामा डिलेमा (Pollyanna De Lima, Economics Associate Director at S&P Global Market Intelligence) का कहना है कि भार कते सर्विस सेक्टर ने जनवरी में खोई अपनी गति को फरवरी में फिर से हासिल कर लिया है। लागत में कमी और मांग में बढ़त के कारण फरवरी महीने में देश की सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 12 सालों के हाई पर रही है।
जॉब ग्रोथ की दर में सुस्ती
S&P Global के सर्वे के मुताबिक फरवरी में देश में जॉब ग्रोथ की दर में सुस्ती देखने को रही है और ये जनवरी के स्तर पर ही रही। इस सर्वे से ये भी निकल कर आया है कि सर्वे में भाग लेने वाली अधिकांश कंपनियों ने बढ़ती लागत का बोझ अपने ग्राहकों पर नहीं डाला है। सिर्फ 4 फीसदी कंपनियां ही बढ़ती लागत का बोझ ग्राहकों पर डालती दिखी हैं।
कन्ज्यूमर सर्विसेज का प्रदर्शन सबसे अच्छा
इस सर्वे से ये भी पता चलता है कि सर्विस सेक्टर में भी कन्ज्यूमर सर्विसेज का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। सर्विस सेक्टर के चार सब-सेगमेंट्स में कन्ज्यूमर सर्विसेज सेगमेंट को मिलने वाले नए ऑर्डरों में सबसे तेज और सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है।
कई महीनों से देश की सर्विसेज पीएमआई 50 के ऊपर
बता दें कि पिछले कई महीनों से देश की सर्विसेज पीएमआई (Purchasing Managers' Index (PMI) 50 के ऊपर बनी हुई। गौरतलब है कि यह आंकड़ा 50 से ऊपर रहता है तो यह माना जाता है कि कारोबारी गतिविधियों में विस्तार हुआ है। वहीं यह 50 से नीचे रहता है तो संकेत मिलता है कि कारोबारी गतिविधियों सकुंचन आया है