Stocks Views: फरवरी के आखिरी कारोबारी दिन 17250-17300 के रेंज में स्विंग लो को हिट करने के बाद बाजार कंसोलीडेशन और रेंजबाउंड मोड में आ गया। 2 मार्च को बाजार ने पिछले दिन की अधिकांश बढ़त को गवां दिया। कल यानी 2 मार्च को सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 58909 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार पर कल टेक्नोलॉजी, बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। कल के पूरे कारोबारी सत्र में निफ्टी 17300 के स्तर को डिफेंड करने में सफल रहा और कारोबार के अंत में 129 अंकों की गिरावट के साथ 17322 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लोअर हाई लोअर लो फॉर्मेशन बनाते हुए डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया।
कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन ये गिरावट बेंचमार्क की तुलना में कम रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। कल की कमजोरी में भी सुप्राजीत इंजीनियरिंग, कोल इंडिया ओर सीमेंस में जोरदार एक्शन देखने को मिला था।
सुप्राजीत इंजीनियरिंग 3.7 फीसदी की तेजी के साथ 372 रुपए पर बंद हुआ था। ये पिछले साल के 21 अप्रैल के बाद की इसकी हाइएस्ट क्लोजिंग थी। इसी तरह कोल इंडिया करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 223 रुपए पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर लगातार दूसरे दिन बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। ये स्टॉक अपने सभी मूविंग एवरेज के ऊपर आ गया है।
इन दोनों के विपरीत कल सीमेंस में गिरावट देखने को मिली। कल के कारोबार में ये शेयर करीब 4 फीसदी टूटकर 3132 रुपए पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में डोजी पैटर्न फॉर्मेशन के बाद इस स्टॉक में कल बिग बियरिश कैंडल पैटर्न बनता दिखा है। लेकिन ये स्टॉक अभी भी अपने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है।
आइए जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति
Coal India:इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों से अभी और तेजी आ सकती है। पोजीशनल ट्रेडरों के लिए 215 रुपए का स्तर ट्रेंड डिसाइडर लेवल है। अगर ये स्टॉक इस लेवल के ऊपर टिका रहता है तो फिर इसमें 240 रुपए तक का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर ये स्टॉक 215 रुपए के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट और बढ़ सकती है।
Siemens: इस स्टॉक में आने वाले दिनों में वर्तमान स्तरों से तेजी आती दिख सकती है। ट्रेडर्स के लिए इस स्टॉक में 3010 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये स्टॉक अपने इस सपोर्ट को बनाये रखने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें और तेजी आ सकती है। शॉर्ट टर्म में ये शेयर हमें 3350 रुपए की तरफ जाता दिख सकता है।
Suprajit Engineering: जब तक ये स्टॉक 357 रुपए के ऊपर बना हुआ है तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी हुई है। शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक 395 रुपए की तरफ जाता दिख सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।