बंधन बैंक में आज जोरदार तेजी है। दरअसल,ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि बंधन बैंक में बड़ी डील की तैयारी चल रही है। बैंकिंग-फाइनेंशियल सेक्टर में सिर्फ बंधन बैंक ही नहीं, बल्कि और भी डील होने की सुगबुगाहटें हैं। पिछले एक साल में बैंकिंग सेक्टर में पहले भी कई डील्स हो चुके हैं। आइए बैंकिंग और फाइनेंशियल में डील्स को लेकर क्या अपडेट हैं, इस पर डालते हैं एक नजर।
बैंकिंग-फाइनेंशियल सेक्टर में आगे भी दिखेगा एक्शन
बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में कई बड़ी डील्स की तैयारी है। रिपोर्ट के मुताबिक 4 डील्स पाइपलाइन में हैं यानी इस सेक्टर के लिए 4 बड़े ट्रिगर्स हैं। बंधन बैंक में बड़ी डील्स की तैयारी है। रिपोर्ट के मुताबिक बंधन बैंक में प्रोमोटर हिस्सा ब्रिकी संभव है। GIC और IFC की करीब 30% हिस्सेदारी से एग्जिट संभव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,25–32% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी है। संभावित डील की वैल्यू 60 करोड़ डॉलर तक हो सकती है। IHC संभावित खरीदारों में शामिल है। इसके लिए बातचीत में कई महीने लग सकते हैं। इस रिपोर्ट पर बंधन बैंक की प्रतिक्रिया भी आई है जिसमें कहा गया है कि उसे इस खबर को लेकर कोई जानकारी नहीं। प्रोमोटर हिस्सा बिक्री को लेकर कोई जानकारी नहीं। अबू धाबी की IHC के साथ किसी बातचीत लेकर जानकारी नहीं है।
ऐसी खबरें हैं कि जना SFB में फेडरल बैंक कंट्रोलिंग स्टेक ले सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डील अंतिम चरण में है। जना होल्डिंग्स की 16.9% हिस्सेदारी बिक्री की संभावना है। कंट्रोलिंग स्टेक लेने पर ओपन ऑफर ट्रिगर हो सकता है
DCB बैंक: फंड जुटाने की तैयारी
DCB बैंक के बोर्ड ने 2,000 करोड़ रुपए तक फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। इसमें 1,500 करोड़ तक इक्विटी इश्यू के जरिए जुटाए जाएंगे। इसके लिए ChrysCapital समेत PE निवेशकों से बातचीत की रिपोर्ट आई है।
IIFL फाइनेंस पर ब्लैकस्टोन की नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकब्लैकस्टोन, IIFL फाइनेंस में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहा है। Fairfax के पास पहले 13.69% हिस्सेदारी थी। जुलाई में Fairfax ने 1.49% हिस्सेदारी बेची थी।
बैंकिंग-फाइनेंशियल: 1 साल में हुईं कई बड़ी डील्स
बैंकिंग-फाइनेंशियल में 1 साल में हुईं कई बड़ी डील्स पर नजर डालें तो RBL बैंक में एमिरेट्स NBD ने 3 अरब डॉलर के निवेश से 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। वहीं, श्रीराम फाइनेंस में MUFG ने 4.4 अरब डॉलर के निवेश से 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। वहीं, YES बैंक में SMBC 1.6 अरब डॉलर के निवेश से 20 फीसदी और फेडरल बैंक में ब्लैकस्टोन ने 6,197 करोड़ रुपए के निवेश से 9.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।