Get App

Q3 Results: 6 गुना बढ़ा लॉजिस्टिक्स कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू में 65% उछाल; फोकस में रहेगा स्टॉक

Q3 Results: टेक-बेस्ड लॉजिस्टिक्स कंपनी का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 6 गुना बढ़ा। रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल दिखा। EBITDA मार्जिन में भी सुधार दिखा। लिस्टिंग के बाद शेयर प्राइस में तेजी के साथ स्टॉक्स निवेशकों के फोकस में हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 6:26 PM
Q3 Results: 6 गुना बढ़ा लॉजिस्टिक्स कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू में 65% उछाल; फोकस में रहेगा स्टॉक
Shadowfax Technologies की लिस्टिंग 28 जनवरी 2026 को NSE और BSE पर हुई थी।

Q3 Results: टेक-बेस्ड लॉजिस्टिक्स कंपनी Shadowfax Technologies ने दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 6 गुना बढ़कर 35 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ 6 करोड़ रुपये था।

रेवेन्यू में 65.5% की जोरदार ग्रोथ

Shadowfax Technologies की तीसरी तिमाही में ऑपरेशंस से आय 65.5 प्रतिशत बढ़कर 1,159.7 करोड़ रुपये पहुंच गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 700.6 करोड़ रुपये थी।

कंपनी को यह ग्रोथ ज्यादा शिपमेंट वॉल्यूम और अपने डिलीवरी नेटवर्क के विस्तार से मिली है। स्केल बढ़ने का सीधा फायदा रेवेन्यू पर दिखा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें