Shanthi Gears Share Price: मुरुगप्पा ग्रुप की कंपनी, शांति गियर्स लिमिटेड ( Shanthi Gears) के शेयरों में शुक्रवार, 21 अगस्त को शानदार रैली देखने को मिली। शेयर 20% की बढ़त के साथ अपरसर्किट पर लॉक हुआ है। शेयर में यह तेजी इसकी पेरेंट कंपनी के हिस्सेदारी बढ़ाने के बाद आई है। एक्सचेंज फाइलिंग में, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया ने बताया कि उसने ब्लॉक डील के ज़रिए शांति गियर्स में 20.64 लाख इक्विटी शेयर, यानी अतिरिक्त 2.7% हिस्सेदारी खरीदी है।
