Get App

लगातार 4 हफ्तों की तेजी पर लगा ब्रेक, 43 स्मॉलकैप स्टॉक 10-26% भागे

अमोल अठावले का कहना है कि बाजार का मीडियम टर्म फॉर्मेशन अभी भी पॉजिटीव दिख रहा है। ऐसे में शॉर्ट टर्म में आने वाली किसी गिरावट पर खरीदारी और उछाल में बिकवाली ट्रेडर्स के लिए सबसे बेहतर रणनीति होगी

Translated By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 19, 2022 पर 11:29 AM
लगातार 4 हफ्तों की तेजी पर लगा ब्रेक, 43 स्मॉलकैप स्टॉक 10-26% भागे
अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.3 फीसदी और निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए।

लगातार 4 हफ्तों की तेजी के बाद 18 नवंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते में बाजार का जोश ठंडा होता नजर आया और यह हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। 18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 131.56 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 61,663.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 18,307.7 के स्तर पर बंद हुआ।

अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.3 फीसदी और निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया इंडेक्स 5.3 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 2 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 2 फीसदी, एनर्जी इंडेक्स में 1.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। 18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में एफआईआई ने भारतीय बाजारों में 349.2 करोड़ रुपये की खरीदारी की जबकि डीआईआई ने भी 2,274.97 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी टूटकर बंद हुआ। Chemcon Speciality Chemicals, SMS Pharmaceuticals, Kopran, Gayatri Projects, Nureca, Ashiana Housing और Cressanda Solution मे 15-22 फीसदी की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ Kamdhenu, Kirloskar Oil Engines, GOCL Corporation, Rail Vikas Nigam, Alicon Castalloy, Atul Auto, JTEKT India, Tanfac Industries, Timken India और Hindustan Construction Company में 20-26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

Kotak Securities के अमोल अठावले ने कहा कि बीते हफ्ते बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली और यह 5 फीसदी से ज्यादा टूटा। जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ आउटपरफॉर्मर रहा। हफ्ते की शुरुआत में 18400 के पास स्थिति रजिस्टेंस जोन में निफ्टी में लगातार मुनाफावसूली देखने को मिली। तकनीकी नजरिए से देखें तो वीकली चार्ट पर इंट्राडे रिवसल फॉर्मेशन और बियरिश कैंडल इस बात का संकेत है कि बाजार में तेजी रहेगी या गिरावट आएगी इसको लेकर स्थितियां साफ नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें