18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में भारतीय बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और इंग्लैंड में महंगाई के 41 साल के हाई पर पहुंचने से बाजार सेटीमेंट को चोट पहुंची । इस हफ्ते घरेलू संस्थागत निवेशक नेट बायर रहे है। जबकि अक्टूबर मे थोक महंगाई दर 19 महीने केनिचले स्तर पर आ गई है। वहीं खुदरा महंगाई उम्मीद के मुताबिक रही है।
18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 131.56 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 61,663.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 18,307.7 के स्तर पर बंद हुआ।
बीते हफ्ते बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। Sun TV Network, Mahindra & Mahindra Financial Services, Emami, Delhivery, New India Assurance Company, Polycab India और Adani Power मिडकैप के सबसे बड़े लूजर रहे। वहीं Union Bank of India, Exide Industries, Honeywell Automation, Hindustan Aeronautics में 5-10 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।
18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी टूटा है। Chemcon Speciality Chemicals, SMS Pharmaceuticals, Kopran, Gayatri Projects, Nureca, Ashiana Housing और Cressanda Solution मे 15-22 फीसदी की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ Kamdhenu, Kirloskar Oil Engines, GOCL Corporation, Rail Vikas Nigam, Alicon Castalloy, Atul Auto, JTEKT India, Tanfac Industries, Timken India और Hindustan Construction Company में 20-26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
वहीं बीएसई का लॉर्जकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिला। One 97 Communications (Paytm), Star Health & Allied Insurance Company, Coal India, Zomato और FSN E-Commerce Ventures (Nykaa)लॉर्जकैप के टॉप लूजर रहे है जबकि Hindustan Zinc, Kotak Mahindra Bank, Ambuja Cements, Indus Towers और Godrej Consumer Products टॉप गेनर रहे है।
मार्केट कैप के लिहाज से देखें तो बीते हफ्ते Reliance Industries के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। उसके बाद ITC, Bajaj Finance और Bajaj Finserv का नंबर रहा। वहीं दूसरी तरफ Kotak Mahindra Bank, Infosys और ICICI Bank के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।
18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में एफआईआई ने भारतीय बाजारों में 349.2 करोड़ रुपये की खरीदारी की जबकि डीआईआई ने भी 2,274.97 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.3 फीसदी और निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया इंडेक्स 5.3 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 2 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 2 फीसदी, एनर्जी इंडेक्स में 1.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में भारतीय रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 81.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 11 नवंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.81 के स्तर पर बंद हुआ।