Share Market Crash: एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत के बीच घरेलू मार्केट में आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी गिरकर 22400 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है। इस हाहाकार में शुरुआती कारोबार में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3.70 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी कि निवेशकों की दौलत ₹3.70 लाख करोड़ से अधिक घट गई।
