Share Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशक 'लहूलुहान', एक ही दिन में ₹9.32 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 20 दिसंबर को भारी गिरावट आई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते सेंसेक्स 931 अंक टूट गया। कई सालों में यह पहली बार हुआ, जब सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में रहे। इसके चलते बाजार में कोहराम की स्थिति मच गई और निवेशकों के एक दिन में ही करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये डूब गए

अपडेटेड Dec 20, 2023 पर 10:05 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 349.79 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 20 दिसंबर को भारी गिरावट आई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते सेंसेक्स 931 अंक टूट गया। कई सालों में यह पहली बार हुआ, जब सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में रहे। इसके चलते बाजार में कोहराम की स्थिति मच गई और निवेशकों के एक दिन में ही करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बाजार में गिरावट चौतरफा थी। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स तो 3% से भी ज्यादा टूटकर बंद हुए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट पावर, यूटिलिटी, टेलीकॉम और सर्विसेज सेक्टर के शेयरों में देखने को मिला।

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 930.88 अंक या 1.30% की गिरावट के साथ 70,506.31 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों का वाला सूचकांक, निफ्टी (Nifty) 346.70 अंक या 1.62 फीसदी टूटकर 21,106.40 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹46 हजार करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 दिसंबर को घटकर 349.79 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 19 दिसंबर को 359.11 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में गिरावट कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इस बात का लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स का एक भी शेयर आज हरे निशान में नहीं रहा। सभी 30 के 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर 4.73 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एचसीएल टेक (HCL Tech), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर 3.13% से लेकर 3.44 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद होने वाला शेयर रहा।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

3,175 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,921 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 661 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 3,175 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 85 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 352 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 28 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।