Get App

Share Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशक 'लहूलुहान', एक ही दिन में ₹9.32 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 20 दिसंबर को भारी गिरावट आई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते सेंसेक्स 931 अंक टूट गया। कई सालों में यह पहली बार हुआ, जब सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में रहे। इसके चलते बाजार में कोहराम की स्थिति मच गई और निवेशकों के एक दिन में ही करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये डूब गए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 10:05 PM
Share Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशक 'लहूलुहान', एक ही दिन में ₹9.32 लाख करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 349.79 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 20 दिसंबर को भारी गिरावट आई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते सेंसेक्स 931 अंक टूट गया। कई सालों में यह पहली बार हुआ, जब सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में रहे। इसके चलते बाजार में कोहराम की स्थिति मच गई और निवेशकों के एक दिन में ही करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बाजार में गिरावट चौतरफा थी। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स तो 3% से भी ज्यादा टूटकर बंद हुए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट पावर, यूटिलिटी, टेलीकॉम और सर्विसेज सेक्टर के शेयरों में देखने को मिला।

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 930.88 अंक या 1.30% की गिरावट के साथ 70,506.31 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों का वाला सूचकांक, निफ्टी (Nifty) 346.70 अंक या 1.62 फीसदी टूटकर 21,106.40 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹46 हजार करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 दिसंबर को घटकर 349.79 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 19 दिसंबर को 359.11 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें