Get App

Share Market Crash: शेयर बाजार इन 5 कारणों से लाल; सेंसेक्स 607 अंक लुढ़का, निफ्टी 24000 पर

Share Market Crash: IT शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव है। Nifty IT इंडेक्स सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टोरल इंडेक्स रहा और इसमें 6 प्रतिशत की गिरावट आई। शेयर बाजार में ​अस्थिरता को मापने वाला India VIX लगभग 6 प्रतिशत बढ़कर 13.37 हो गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 19, 2026 पर 4:43 PM
Share Market Crash: शेयर बाजार इन 5 कारणों से लाल; सेंसेक्स 607 अंक लुढ़का, निफ्टी 24000 पर
अन्य एशियाई बाजारों में हेंग सेंग और कॉस्पी 1.6-1.6 प्रतिशत गिरे हैं।

भारतीय शेयर बाजार में 19 जून को बिकवाली का जबरदस्त दबाव रहा। सेंसेक्स की ओपनिंग लाल निशान में हुई और फिर यह पिछली क्लोजिंग से 940.26 अंक तक फिसलकर 76,469.72 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी 266.1 अंक टूटकर 23,901.90 के लो तक गया। बाद में सेंसेक्स 607.08 अंकों की गिरावट के साथ 76,802.90 पर और निफ्टी 154.90 अंकों की गिरावट के साथ 24,013.10 पर बंद हुआ।

एक दिन पहले गुरुवार को शेयर बाजारों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी रही थी। सेंसेक्स 254.36 अंक चढ़कर 77,409.98 पर बंद हुआ था। निफ्टी 82.30 अंक चढ़कर 24,168 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बाजार किन कारणों से फिसला, आइए जानते हैं...

IT शेयरों में जबरदस्त बिकवाली

IT शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव है। Nifty IT इंडेक्स 3 प्रतिशत से ज्यादा टूटा। इंफोसिस में 6.5 प्रतिशत और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में 3 प्रतिशत की गिरावट आई। दरअसल दिग्गज आईटी कंपनी Accenture ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को कम कर दिया है और डिमांड कमजोर रहने का संकेत दिया है। इससे ग्लोबल टेक्नोलॉजी खर्च में रिकवरी की रफ्तार को लेकर चिंता बढ़ गई। भारतीय आईटी शेयर भी दबाव में आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें