शेयर बाजार में डूबे ₹8.65 लाख करोड़, निवेशक लहूलुहान... Sensex में इस हफ्ते 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 20 दिसंबर को लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 1200 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,600 के नीचे पहुंच गया। इस पूरे हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 5 फीसदी की गिरावट आई। यह जून 2022 के बाद इनमें आई सबसे तेज गिरावट है। इस गिरावट के चलते आज शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 8.65 लाख करोड़ रुपये डूब गए

अपडेटेड Dec 20, 2024 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर घटकर 441.11 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 20 दिसंबर को लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 1200 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,600 के नीचे पहुंच गया। इस पूरे हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 5 फीसदी की गिरावट आई। यह जून 2022 के बाद इनमें आई सबसे तेज गिरावट है। इस गिरावट के चलते आज शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 8.65 लाख करोड़ रुपये डूब गए। फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख और FII की बिकवाली ने निवेशकों में घबराहट बढ़ा दी है। यहां तक कि बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.61 फीसदी, तो स्मॉलकैप इंडेक्स 2.63 फीसदी टूट गया।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,176.45 अंक या 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 78,041.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 364.20 अंक या 1.52 फीसदी टूटकर 23,587.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹8.65 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 20 दिसंबर को घटकर 441.11 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 19 दिसंबर को 449.76 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 8.65 लाख रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 8.65 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर हरे निशान में बंद

गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 2 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शेयर 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स रहा। वहीं टाइटन के शेयर 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 28 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का शेयर 3.97 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 2.73 फीसदी से 3.6% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex121f

2,947 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,085 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,046 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,947 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 92 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 229 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 68 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex121

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- ₹10 करोड़ के IPO को मिली ₹14,000 करोड़ से अधिक की बोली, सभी रिकॉर्ड टूटे, आज होगा शेयरों का अलॉटमेंट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।