Get App

शेयर बाजार में डूबे ₹8.65 लाख करोड़, निवेशक लहूलुहान... Sensex में इस हफ्ते 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 20 दिसंबर को लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 1200 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,600 के नीचे पहुंच गया। इस पूरे हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 5 फीसदी की गिरावट आई। यह जून 2022 के बाद इनमें आई सबसे तेज गिरावट है। इस गिरावट के चलते आज शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 8.65 लाख करोड़ रुपये डूब गए

Vikrant singhअपडेटेड Dec 20, 2024 पर 4:26 PM
शेयर बाजार में डूबे ₹8.65 लाख करोड़, निवेशक लहूलुहान... Sensex में इस हफ्ते 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर घटकर 441.11 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 20 दिसंबर को लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 1200 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,600 के नीचे पहुंच गया। इस पूरे हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 5 फीसदी की गिरावट आई। यह जून 2022 के बाद इनमें आई सबसे तेज गिरावट है। इस गिरावट के चलते आज शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 8.65 लाख करोड़ रुपये डूब गए। फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख और FII की बिकवाली ने निवेशकों में घबराहट बढ़ा दी है। यहां तक कि बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.61 फीसदी, तो स्मॉलकैप इंडेक्स 2.63 फीसदी टूट गया।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,176.45 अंक या 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 78,041.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 364.20 अंक या 1.52 फीसदी टूटकर 23,587.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹8.65 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 20 दिसंबर को घटकर 441.11 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 19 दिसंबर को 449.76 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 8.65 लाख रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 8.65 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें