Get App

शेयर बाजार में इन 4 कारणों से भूचाल, सेंसेक्स ने लगाया 1200 अंक का गोता, हर सेक्टर डूबा

Share Market Crash: शेयर बाजार में शुक्रवार 20 दिसंबर को लगातार 5वें दिन गिरावट जारी है। इसके साथ ही निफ्टी अपने हालिया ऑलटाइम हाई से अब करीब 10 प्रतिशत गिर चुका है। सेंसेक्स में आज दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 1,300 अंकों की गिरावट आई। यहां तक अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे, जो बाजार में चौतरफा गिरावट को बताता है

Vikrant singhअपडेटेड Dec 20, 2024 पर 3:54 PM
शेयर बाजार में इन 4 कारणों से भूचाल, सेंसेक्स ने लगाया 1200 अंक का गोता, हर सेक्टर डूबा
Share Market Crash: FIIs इस हफ्ते अब तक करीब 12,230 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं

Share Market Crash: शेयर बाजार में शुक्रवार 20 दिसंबर को लगातार 5वें दिन गिरावट जारी है। इसके साथ ही निफ्टी अपने हालिया ऑलटाइम हाई से अब करीब 10 प्रतिशत गिर चुका है। सेंसेक्स में आज दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 1,300 अंकों की गिरावट आई। यहां तक अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे, जो बाजार में चौतरफा गिरावट को बताता है। सबसे खराब प्रदर्शन निफ्टी आईटी इंडेक्स का रहा, जो एक्सेंचर के अच्छे नतीजों के बावजूद 2 फीसदी से अधिक लुढ़क गए।

दोपहर करीब 2:30 बजे, सेंसेक्स 895 अंक या 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,320 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 271 अंक या 1.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,680 पर था। आइए जानते हैं कि इस गिरावट के पीछे क्या प्रमुख कारण रहे-

1. FII की बिकवाली

रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर अजीत मिश्रा ने कहा, "बाजार में आज की गिरावट का सबसे बड़ा कारण FII की ओर तेज बिकवाली माना जाना चाहिए।" FII इस हफ्ते अब तक करीब 12,230 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं। इसमें से 4,224.92 करोड़ रुपये की बिकवाली उन्होंने गुरुवार 19 दिसंबर को की थी। FIIs की यह अंधाधुध बिकवाली अक्टूबर की याद दिला रही है, जब उन्होंने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें