Share Market Crash: शेयर बाजार गुरुवार 28 नवंबर को अपनी शुरुआती बढ़त खोकर धड़ाम से गिर गए। सेंसेक्स जहां 1,100 अंकों तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 1 फीसदी से अधिक का गोता लगाकर 24,000 के नीचे चला गया। इस गिरावट की अगुआई आईटी और ऑटो कंपनियों के शेयरों ने की। इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयर 2 फीसदी से अधिक लुढ़क गए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में हरियाली छाई हुई है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.05 और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।
