Get App

Share Market Crash: शेयर बाजार में इन 5 कारणों से भूचाल; सेंसेक्स 1,700 अंक टूटा, निफ्टी 22,400 के नीचे

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में आज 30 मार्च को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,700 अंकों से भी अधिक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 22,350 के भी नीचे चला गया। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मिडिल ईस्ट में युद्ध तेज होने की आशंका से निवेशकों को बेचैन कर दिया है

Vikrant singhअपडेटेड May 25, 2026 पर 4:20 PM
Share Market Crash: शेयर बाजार में इन 5 कारणों से भूचाल; सेंसेक्स 1,700 अंक टूटा, निफ्टी 22,400 के नीचे
Share Market Crash: मार्च महीने में अब तक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 10.5% तक गिर चुके चुके हैं। इसके साथ ही अब यह मार्च 2020 में कोविड-19 के कारण आई गिरावट के बाद दूसरा सबसे खराब महीना हो सकता है।

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में आज 30 मार्च को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,700 अंकों से भी अधिक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 22,400 के भी नीचे चला गया। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मिडिल ईस्ट में युद्ध तेज होने की आशंका से निवेशक जोखिम लेने से बचते दिख रहे हैं। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड बिकवाली ने भी बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर बनाए रखा है।

मार्च महीने में अब तक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 10.5% तक गिर चुके चुके हैं। इसके साथ ही अब यह मार्च 2020 में कोविड-19 के कारण आई गिरावट के बाद दूसरा सबसे खराब महीना हो सकता है।

आज कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट बैकिंग, फाइनेंशियल, टेलीकॉम और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स भी कारोबार के दौरान 2 प्रतिशत तक टूट गए। मेटल और ऑयल एंड गैस को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 1635.67 अंक यानी 2.22% गिरकर 71,947.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 488.20 अंक यानी 2.14% गिरकर 22,422.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें