Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, निवेशकों के ₹2 लाख करोड़ डूबे, क्या रहा कारण?

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 6 फरवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 213 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 23600 के स्तर पर आ गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2.05 लाख करोड़ रुपये डूब गए। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के चलते निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 425.14 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 6 फरवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 213 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 23600 के स्तर पर आ गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2.05 लाख करोड़ रुपये डूब गए। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी कल शुक्रवार को ब्याज दरों को लेकर अपना फैसला सुनाएगी। इसके चलते निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है, जो आज गिरावट का प्रमुख कारण रहा। ब्राडर मार्केट में भी आज बिकवाली देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.87 फीसदी टूट गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स सपाटबंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और टेलीकॉम शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 213.12 अंक या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 78,058.16 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 92.95 अंक या 0.39 फीसदी लुढ़ककर 23,603.35 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹2.05 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 6 फरवरी को घटकर 425.14 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 5 फरवरी को 427.19 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.05 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.05 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 1.72 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंफोसिस (Infosys), एक्सिस बैंक (Axis Bank), एचसीएल टेक (HCL Tech) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर 0.58 फीसदी से लेकर 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 19 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाइटन (Titan), एनटीपीसी (NTPC), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में 1.53 फीसदी से लेकर 2.28% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex155

2,018 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,063 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,917 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,018 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 128 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 69 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 67 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex155f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- 2 छोटे टुकड़ों में बंट जाएगा शेयर, मिलेगा डिविडेंड... इन 8 शेयरों की कल रिकॉर्ड डेट, देखें पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।