Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 6 फरवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 213 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 23600 के स्तर पर आ गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2.05 लाख करोड़ रुपये डूब गए। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी कल शुक्रवार को ब्याज दरों को लेकर अपना फैसला सुनाएगी। इसके चलते निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है, जो आज गिरावट का प्रमुख कारण रहा। ब्राडर मार्केट में भी आज बिकवाली देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.87 फीसदी टूट गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स सपाटबंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और टेलीकॉम शेयरों में देखने को मिली।
