Share Market Crash: तीन वजहों से मार्केट धड़ाम, Sensex में डे-हाई से 1100 अंकों की गिरावट, Nifty आया 23800 के नीचे

Share Market Crash: तीन अहम वजहों से आज शुरुआती कारोबार में ही मार्केट पर दबाव बना। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रेड जोन में खुले और रिकवरी के बाद तो यह धड़ाम ही हो गया। आईटी सेक्टर ने मार्केट पर काफी दबाव बनाया और इस काम में दो और सेक्टर्स ने इसका साथ दिया। जानिए मार्केट में गिरावट की तीन मुख्य वजह

अपडेटेड Jun 23, 2026 पर 4:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
US-ईरान शांति की उम्मीदों पर पिछले सेशन में तेजी के बाद ग्लोबल मेटल कीमतों में आज 23 जून को बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है।

Share Market Crash: एशियाई बाजार में बिकवाली के भारी दबावों के बीच निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी भी धड़ाम हो गए। शुरुआती कारोबार की गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स और निफ्टी 50 ग्रीन तो हुए लेकिन फिर इंट्रा-डे हाई से सेंसेक्स 1100 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था तो निफ्टी भी 23800 के नीचे तक गिर गया था। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव दिखने लगा और करीब आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए निफ्टी मिडकैप 100 तो 1% अधिक की गिरावट के साथ और निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब आधे फीसदी टूटकर बंद हुआ।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 893.39 प्वाइंट्स यानी 1.16% की फिसलन के साथ 76,200.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 278.80 प्वाइंट्स यानी 1.16% की गिरावट के साथ 23,824.10 पर बंद हुआ है।  इंट्रा-डे में सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 77,194.83 के हाई तक पहुंचा था जिससे यह 1112.32 प्वाइंट्स टूटकर 76,082.51 तक आ गया तो निफ्टी भी 24,135.50 के इंट्रा-डे हाई से 350.55 प्वाइंट्स फिसलकर 23,784.95 तक टूट गया।

Share Market Fall: ये है वजह

IT और Metal सेक्टर ने बनाया तगड़ा दबाव


सेक्टरवाइज मार्केट पर आज आईटी और मेटल सेक्टर ने भारी दबाव बनाया। निफ्टी आईटी 2% से अधिक तो निफ्टी मेटल 3% से अधिक फिसल गया। निफ्टी पीएसयू बैंक भी करीब 2% की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी 1% से अधिक तो निफ्टी प्राइवेट बैंक आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। निफ्टी फार्मा ने मार्केट को संभालने की कोशिश की और इसका निफ्टी इंडेक्स करीब 1% मजबूत हुआ।

एशियाई बाजारों से भारी दबाव

घरेलू स्टॉक मार्केट पर आज एशियाई बाजारों में बिकवाली के दबाव के चलते निगेटिव सेंटिमेंट का असर दिखा। ओवरनाइट अमेरिकी मार्केट में नैस्डैक 1% से अधिक टूटकर बंद हुआ तो एसएंडपी 500 भी लाल बंद हुआ। एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी तो 11% से अधिक टूट गया तो जापान का निक्केई 225 में करीब 3% और हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेग डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। साथ ही चीन के शंघाई कंपोजिट और ताइवान के ताइवान वेटेड में भी 1-1% से अधिक की गिरावट आई तो थाईलैंड का सेट कंपोजिट 2% से अधिक फिसल गया।

Nifty की एक्सपायरी

आज निफ्टी के इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी थी तो इसका मार्केट पर असर दिखा।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।