Get App

शेयर बाजार में क्यों मचा हाहाकार? सेंसेक्स धड़ाम, निवेशकों के ₹7.5 लाख करोड़ स्वाहा, जानें 4 बड़े कारण

Share Market Falls: शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज 13 नवंबर को शुरुआती कारोबार के दौरान पिछले कई महीनों की सबसे तेज गिरावट देखने को मिली। दोपहर 3 बजे के करीब, सेंसेक्स करीब 1,018 अंक या 1.29 गिरकर 77,724 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। ब्रॉडर मार्केट में तो हाहाकार की स्थिति रही। शेयर बाजार में इस भारी गिरावट के पीछे 4 मुख्य वजहें क्या रहीं, आइए जानते हैं-

Vikrant singhअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 5:31 PM
शेयर बाजार में क्यों मचा हाहाकार? सेंसेक्स धड़ाम, निवेशकों के ₹7.5 लाख करोड़ स्वाहा, जानें 4 बड़े कारण
मैक्वायरी के संदीप भाटिया के मुताबिक, बाजार में अभी और गिरावट देखा जाना बाकी है।

Share Market Falls: शेयर बाजार में आज 13 नवंबर को लगातार 5वें दिन गिरावट जारी रही। सेंसेक्स जहां 984 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 23,600 के भी नीचे पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट में तो और भी बुरा हाल रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी तो स्मॉलकैप इंडेक्स 3 फीसदी तक टूट गया। यहां तक कि सभी सेक्टोल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। इस गिरावट के चलते निवेशकों के आज दिन भर में करीब ₹6.88 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सेसेंक्स और निफ्टी अब अपने शिखर से करीब 10 फीसदी नीचे आ चुके हैं।

शेयर बाजार में इस भारी गिरावट के पीछे 4 मुख्य वजहें क्या रहीं, आइए जानते हैं-

1. वापस आया महंगाई का भूत

महंगाई का भूत एक बार फिर से वापस आ गया है। अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.21 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह पिछले 14 महीनों का इसका सबसे उच्चतम स्तर है। साथ ही यह RBI के 2-6% के लक्ष्य से भी बाहर है। महंगाई दर में इजाफा के चलते RBI की ओर से अब ब्याज दरों में कटौती में देरी हो सकती है। शेयर बाजार पिछले काफी समय से ब्याज दरों में कटौती का इंतजार कर रहा है। हालांकि महंगाई दर के इस आंकड़े के बाद अब इसका इंतजार और बढ़ता दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें