शेयर बाजार में 2 दिन बाद गिरावट, सेंसेक्स 625 अंक टूटा, निवेशकों के ₹1.13 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर आज 27 मई को ब्रेक लग गया। सेंसेक्स 625 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,850 के नीचे पहुंच गया। आईटी और मेटल शेयरों में आज जोरदार खरीदारी दिखी। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 3 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ

अपडेटेड May 27, 2025 पर 4:25 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 444.81 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर आज 27 मई को ब्रेक लग गया। सेंसेक्स 625 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,850 के नीचे पहुंच गया। कमजोर ग्लोबल संकेतों और मुनाफावसूली के चलते बाजार में गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.1 लाख करोड़ रुपये डूब गई। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की चाल थोड़ी अलग रही और दोनों इंडेक्स लगभग 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर टेलीकम्युनिकेशंस और कैपिटल गुड्स शेयरों में तेजी का रुख रहा।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 624.82 अंक या 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 81,551.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 174.95 अंक या 0.70 फीसदी टूटकर 24,826.20 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹1.13 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 27 मई को बढ़कर 443.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 26 मई को 444.79 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.13 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 5 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में 2.60 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद सन फार्मा (Sun Pharma), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और एशियन पेंट (Asian Paint) के शेयर 0.06 फीसदी से लेकर 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स के बाकी 25 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का शेयर 2.21 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं आईटीसी (ITC), टाटा मोटर्स (Tata Motors), एनटीपीसी (NTPC) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में 1.38 फीसदी से लेकर 2.01% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex226

1,975 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,084 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,958 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,975 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 151 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 89 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 26 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex226f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड की होगी बाजार में एंट्री, सेबी से कामकाज शुरू करने की मिली मंजूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।