Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार 12 नवंबर को कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की, लेकिन इसके बाद इनमें तेज गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स कारोबार के दौरान 79,820.98 के अपने इंट्राडे हाई से करीब 1,032 अंक लुढ़ककर 78,767.49 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी अपने इंट्राडे हाई से करीब 330 अंक लुढ़ककर 23,912 पर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली जारी रही और दोनों इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। यहां तक कि अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में थे। इस गिरावट के चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 5 लाख करोड़ रुपये घटकर 437.49 रुपये पर आ गया।
