Get App

Share Market Falls: शेयर बाजार इन 3 कारणों से धड़ाम, सेंसेक्स 330 अंक टूटा, निफ्टी 25,950 के नीचे

Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 3 दिसंबर को लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से निवेशकों का सेटीमेंट कमजोर हुआ। सुबह करीब 10:20 बजे, सेंसेक्स 332.16 अंक या 0.39 फीसदी गिरकर 84,806.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 119.50 अंक या 0.46 फीसदी गिरकर 25,912.70 के स्तर पर आ गया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 03, 2025 पर 12:31 PM
Share Market Falls: शेयर बाजार इन 3 कारणों से धड़ाम, सेंसेक्स 330 अंक टूटा, निफ्टी 25,950 के नीचे
Share Market Falls: भारतीय रुपया बुधवार को पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90 रुपये के भी नीचे चला गया

Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 3 दिसंबर को लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से निवेशकों का सेटीमेंट कमजोर हुआ। सुबह करीब 10:20 बजे, सेंसेक्स 332.16 अंक या 0.39 फीसदी गिरकर 84,806.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 119.50 अंक या 0.46 फीसदी गिरकर 25,912.70 के स्तर पर आ गया। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.90 फीसदी तक लुढ़क गए।

शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 3 बड़े कारण रहे-

1) रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर

भारतीय रुपया बुधवार को कारोबार के दौरान पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90 रुपये के भी नीचे चला गया, जिसने शेयर मार्केट के सेंटीमेंट पर दबाव डाला। रुपया शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले 89.96 के नए निचले स्तर पर खुला और फिर 90.1325 तक फिसल गया। विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और भारत-US ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता के कारण रुपये में गिरावट जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें