Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 12 जनवरी को लगातार छठवें दिन भारी गिरावट जारी रखी। बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 700 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 25,500 के भी नीचे चला गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते मार्केट का सेंटीमेंट कमजोर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। यहां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
