Stocks in Focus: इस हफ्ते 8 स्टॉक्स में दिखेगा डिविडेंड, बोनस और स्टॉक स्प्लिट का एक्शन, चेक करें पूरी लिस्ट

Stocks in Focus: 12 से 16 जनवरी के बीच कई शेयरों में डिविडेंड, बोनस और स्टॉक स्प्लिट का एक्शन दिखेगा। TCS, Best Agrolife और TAAL Tech जैसे स्टॉक्स रिकॉर्ड डेट के चलते निवेशकों के फोकस में रहेंगे। चेक करें पूरी डिटेल।

अपडेटेड Jan 11, 2026 पर 10:11 PM
Story continues below Advertisement
बेस्ट एग्रोलाइफ अपने शेयरधारकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी

Stocks in Focus: नए हफ्ते (12 से 16 जनवरी) में निवेशक कई अहम कॉरपोरेट एक्शन पर नजर रखेंगे। इनमें FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजे, डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और बोनस से जुड़े कॉरपोरेट एक्शन और ग्लोबल संकेत शामिल हैं। इसी वजह से टाटा ग्रुप की TCS, Kotak Mahindra Bank, Best Agrolife और TAAL Tech जैसे शेयर फोकस में रहेंगे।

TCS के शेयरों को मिलेगा डिविडेंड का तोहफा

Tata Consultancy Services (TCS) ने 23 दिसंबर 2025 को बताया था कि वह जनवरी में वित्त वर्ष 2026 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगी। हालांकि, इसका अंतिम फैसला बोर्ड की मंजूरी के बाद होगा।


डिविडेंड की रकम की घोषणा कंपनी के तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजों के साथ होने की संभावना है। TCS का रिजल्ट 12 जनवरी को आएगा। कंपनी के बोर्ड ने 17 जनवरी 2026 को तीसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है।

Best Agrolife का बोनस और स्टॉक स्प्लिट

एग्रोकेमिकल सेक्टर से जुड़ी बेस्ट एग्रोलाइफ अपने शेयरधारकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी, यानी निवेशकों को उनके पास मौजूद हर 2 शेयर पर 1 शेयर मुफ्त मिलेगा।

इसके साथ ही कंपनी 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट भी करेगी। इसका मतलब है कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाला हर एक शेयर टूटकर 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदल जाएगा, जिससे शेयरों की संख्या बढ़ेगी और ट्रेडिंग के लिहाज से स्टॉक ज्यादा सुलभ हो जाएगा

अगले हफ्ते के कॉरपोरेट एक्शन

नीचे उन कंपनियों की लिस्ट दी गई है, जिनके डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट या बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते तय है।

कंपनी का नाम कॉरपोरेट एक्शन रिकॉर्ड डेट
SKM Egg Products Export (India) Ltd स्टॉक स्प्लिट (₹10 से ₹5) 12 Jan 2026
Authum Infrastructure & Investment Ltd बोनस इश्यू 4:1 13 Jan 2026
Kotak Mahindra Bank Ltd स्टॉक स्प्लिट (₹5 से ₹1) 14 Jan 2026
Ajmera Realty & Infra India Ltd स्टॉक स्प्लिट (₹10 से ₹2) 15 Jan 2026
Best Agrolife Ltd बोनस इश्यू 1:2 16 Jan 2026
Best Agrolife Ltd स्टॉक स्प्लिट (₹10 से ₹1) 16 Jan 2026
Jaro Institute of Technology Management and Research Ltd इंटरिम डिविडेंड ₹2 16 Jan 2026
TAAL Tech Ltd इंटरिम डिविडेंड ₹35 16 Jan 2026
Tata Consultancy Services Ltd इंटरिम डिविडेंड 17 Jan 2026

Railway Stocks: बजट 2026 से पहले इन 5 रेलवे स्टॉक्स पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।