Get App

Share Market: निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई, जानें एक्सपर्ट की राय

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17531-17587 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस पर 17616-17641 पर है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 19, 2022 पर 9:03 AM
Share Market: निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई, जानें एक्सपर्ट की राय
निफ्टी बैंक पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 40521-40672 पर बड़ा रजिस्टेंस 40793-40914 पर है।

ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। डाओ फ्यूचर्स भी ऊपर नजर आ रहा है। SGX निफ्टी फ्लैट नजर आ रहे है। कल दूसरे दिन भी अमेरिका में रही तेजी देखने को मिली और डाओ जोंस 300 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा है।

कल के कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। लगातार 3 दिन बाजार की तेजी कायम रही। पॉजिटीव ग्लोबल संकेत और आरबीआई की तरफ से आगे महंगाई में गिरावट आने की संभावना व्यक्त करने के साथ ही बाजार को आज बड़ा सपोर्ट मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 549.62 अंक यानी 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 58,960.60 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 175.15 अंक यानी 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 17486.95 के स्तर पर बंद हुआ। इंट्राडे में कल सेंसेक्स ने 59,143.66 और निफ्टी ने 17,527.80 का स्तर छुआ।

Buzzing Stocks: आज फोकस में रहने वाले अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी टेक, अडानी एंटरप्राइजेज और अन्य स्टॉक्स

निफ्टी पर आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17531-17587 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस पर 17616-17641 पर है। इसके लिए पहला बेस 17371-17310 पर और दूसरा बड़ा बेस 17261-17213 पर है। कल 17533 का हमारा टार्गेट हासिल किया है। कल का शिखर 17534 था। F&O में FIIs के आंकड़े अच्छे है। DIIs की कैश में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। 17400-300-200 पर अच्छी पुट राइटिंग हो रही है। 17700-600 की कॉल पर राइटर्स देखने को मिल रही है। आज और अगले कुछ दिनों के लिए बेस-1 सबसे अहम जोन है। पहले जोन के ऊपर रहने तक मोमेंटम बना रहेगा। पहले बेस के ऊपर रहने तक गिरावट में खरीदें। आज 17641-390 के जोन में कारोबार संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें