हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत कमजोर दिख रहे हैं। एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY करीब 300 अंक फिसला है। US FUTURES पर भी खासा दबाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को DOW 630 POINT टूटा था । उम्मीद से बेहतर जॉब रिपोर्ट से ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका है। शुक्रवार को US मार्केट भारी गिरावट के साथ बंद हुए। तीनों प्रमुख इंडेक्स में 2-4% की गिरावट आई। DOW में 630 और NASDAQ में 104 प्वाइंट की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि US में उम्मीद से बेहतर जॉब डाटा के आंकड़े आए थे। नवंबर में 0.75% ब्याज दर बढ़ने की आशंका है । वहीं S&P 2.8% की गिरावट के साथ 3639 पर बंद हुआ। इन संकेतों के चलते भारतीय बाजारों पर आज दबाव बने रहने को संकेत मिल रहे है।
ऐसे में आज निफ्टी और निफ्टी बैंक में क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17180-17223 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 17278-17322 पर है। निफ्टी के लिए पहला बेस17087 (100 DEMA)-16991
पर और दूसरा बड़ा बोस 16943-16893 पर है। शुक्रवार को साफ रहा था लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें औऱ न्यूट्रल रहें। क्रूड, रुपया, डॉलर इंडेक्स, FIIs सभी हमारे खिलाफ है। मंथली और वीकली बेस 17000 पर, हम यहीं खुलेंगे। नीचे खुलने के बाद पहले बेस पर नजर रखें , यह स्तर काफी अहम है। 17087-16991 के नीचे गिरावट बढ़ेगी और दूसरे बेस तक जा सकते हैं। पहला बेस टिके तो शॉर्ट से बचें, 17180-223 के ऊपर ही मजबूती लौटेगी।
बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 39458-39614 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 39880-38982/40110 पर है। इसका पहला बेस 38695-38510 पर और दूसरा बड़ा बेस 38254-38058/37787 पर है। पहला बेस काफी अहम, यहीं 100 DEMA, 38500 पुट राइटर्स का जोन है। पहला बेस टिका तो शॉर्ट नहीं करें, पुलबैक भी संभव है। पहला बेस टूटा तो 38000 और 37787 (100 DEMA) तक फिसल सकता है। 38800 के ऊपर ही मजबूती लौटेगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।