Closing Bell- सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 17400 के नीचे हुआ बंद, पावर, रियल्टी, बैंक शेयरों की दिखी सबसे ज्यादा पिटाई - share market live sensex nifty nse bse M&M century textiles cipla September 23 live news | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

SEPTEMBER 23, 2022/ 3:35 PM

Closing Bell- सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 17400 के नीचे हुआ बंद, पावर, रियल्टी, बैंक शेयरों की दिखी सबसे ज्यादा पिटाई

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1020.80 अंक यानी 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 58,098.92 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 304.50 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 17327.35 के स्तर पर बंद हुआ

Story continues below Advertisement

Closing Bell- कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। बाजार 3 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुआ है।BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि बैंकिंग, रियल्टी, एनर्जी शेयर सबसे ज्यादा गिरे। मेटल, IT, FMCG शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1020.80 अंक यानी 1.73 फीस

Stock Market
SEPTEMBER 23, 20223:33 PM IST

Closing Bell- कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। बाजार 3 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुआ है।BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि बैंकिंग, रियल्टी, एनर्जी शेयर सबसे ज्यादा गिरे। मेटल, IT, FMCG शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1020.80 अंक यानी 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 58,098.92 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 304.50 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 17327.35 के स्तर पर बंद हुआ।

SEPTEMBER 23, 20223:15 PM IST

Tata Steel के सीएफओ Koushik Chatterjee ने बताई मेटल कंपनियों के विलय की वजह

Tata Group की 7 मेटल कंपनियों का विलय Tata Steel में होगा। इन सात कंपनियों में 4 कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं।Tata Steel Long Products, The Tinplate Company of India, Tata Metaliks और TRF Limited शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। Indian Steel & Wire Products, Tata Steel Mining और S&T Mining Company शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं हैं।

टाटा स्टील के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और सीएफओ कौशिक चटर्जी ने इस विलय की वजहों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भूषण स्टील के इंटिग्रेशन और सफल विलय के बाद कंपनी ने लॉजिकल स्ट्रेटेजी के तहत इन सात कंपनियों के विलय का फैसला लिया।

SEPTEMBER 23, 20222:34 PM IST

Ambar Protein Shares : अम्बर प्रोटीन इंडस्ट्रीज के शेयरों में शुक्रवार, 23 सितंबर को 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ तेजी जारी रही और शेयर 730 रुपये के स्तर पर बना हुआ है, जो उसका रिकॉर्ड हाई है। वहीं उसका 52 सप्ताह का लो 13.12 रुपये है। खास बात यह है इस इस शेयर में लगातार 58वें दिन अपर सर्किट लगा हुआ है। पिछले तीन महीने में इस एडिबल ऑयल कंपनी (edible oil company) के शेयर ने 45 रुपये के स्तर से 1,500 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है, जो उसने 23 जून, 2022 को हिट किया था। इसकी तुलना में इस दौरान एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) में 12 फीसदी की मजबूती देखने को मिली है।

Ambar Protein ने वित्त वर्ष 22 की सालाना रिपोर्ट में कहा कि बढ़ती आबादी, प्रति व्यक्ति खपत में बढ़ोतरी के कारण भारत में एडिबल ऑयल की डिमांड का आउटलुक पॉजिटिव है। इसे लाइफस्टाइल में बदलाव, बढ़ते शहरीकरण, मिडिल क्लास आबादी में बढ़ोतरी आदि के चलते भी सपोर्ट मिल रहा है।

SEPTEMBER 23, 20222:13 PM IST

RBI इस महीने इंटरेस्ट रेट बढ़ाएगा, जानिए एक्सपर्ट्स को है कितनी वृद्धि की उम्मीद

RBI अगले हफ्ते एक बार फिर इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है। रायटर्स के पोल में शामिल 50 फीसदी से ज्यादा इकोनॉमिस्ट्स ने इंटरेस्ट रेट बढ़ने का अनुमान जताया। उनका मानना है यह वृद्धि 0.50 फीसदी हो सकती है। कुछ इकोनॉमिस्ट्स ने 0.35 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया। इस हफ्ते के आखिर में RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग होने वाली है। इसमें रेपो रेट में वृद्धि का ऐलान होगा। इनफ्लेशन के 7 फीसदी लेवल को देखते हुए इंटरेस्ट रेट में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये में भी लगातार गिरावट आ रही है।

इंटरेस्ट रेट बढ़ाने के मामले में RBI की तरफ से देर हुई है। दूसरे देशों के केंद्रीय बैंकों के मुकाबले उसने देर से इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का सिलसिला शुरू किया। उधर, रिटेल इनफ्लेशन लगातार केंद्रीय बैंक के 2-6 फीसदी की टारगेट रेंज से ऊपर बना हुआ है। RBI इस साल मई से अब तक इंटरेस्ट रेट तीन बार बढ़ा चुका है। इससे रेपो रेट 1.40 फीसदी बढ़कर 5.40 फीसदी पर पहुंच गया है। इसके बावजूद इनफ्लेशन में बहुत ज्यादा कमी देखने को नहीं मिली है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक इनफ्लेशन काबू में नहीं आ जाता, इंटरेस्ट रेट में वृद्धि जारी रहेगी।

SEPTEMBER 23, 20222:08 PM IST

प्रभुदास लीलाधर की डेरिवेटिव एनालिस्ट शिल्पा राउत की बाजार पर राय

शिल्पा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर आज ज्यादा कमजोर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी पर शिल्पा ने कहा कि आज अगर निफ्टी 17400 का लेवल ब्रेक करता है तो इसमें गिरावट और बढ़ सकती है। जिसके बाद निफ्टी 17200 के स्तर तक फिसल सकता है।

बैंक निफ्टी पर शिल्पा ने कहा कि इसमें 40500 का बहुत अच्छा सपोर्ट नजर आ रहा था। ये लेवल ब्रेक हुआ है और इसके नीचे अगला महत्वपूर्ण लेवल 40000 का था। ये लेवल भी ब्रेक हो गया है। अब बैंक निफ्टी में 39500 के लेवल पर अगला सपोर्ट नजर आ रहा है। हमें लगता है कि ये लेवल भी ब्रेक हो जायेगा। बैंक निफ्टी में अगले कुछ सेशंस में 39000 तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः Axis Bank

शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन के बारे में कहा कि बैंक निफ्टी में कमजोरी के चलते उन्होंने आज बैंकिंग सेक्टर से सस्ता ऑप्शन चुना है। आज एक्सिस बैंक पर हमने पुट ऑप्शन को चुना है। एक्सिस बैंक की सितंबर सीरीज की एक्सपायरी वाली 760 के स्ट्राइक की पुट 6 रुपये के आस-पास खरीदना चाहिए। इसमें जल्द ही 13 से 15 रुपये के टारगेट देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 2 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

SEPTEMBER 23, 20221:45 PM IST

Gold Silver Price Today 23 September 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में तेजी जारी है। सोने का भाव 50,000 रुपये के पार चला गया है। आज सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। सोने का भाव 50078 रुपये पर खुला। सोने के भाव लगातार बीते चार दिन चढ़े हैं। हालांकि, अभी भी गोल्ड एक्सपर्ट का कहना है कि त्योहारों तक 24 कैरेट सोने का भाव 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। सोने के भाव में 184 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। ये आज 50,078 रुपये पर ज्वैलरी बाजार में कारोबार करत नजर आया। वहीं, चांदी का भाव 57,622 रुपये रही और इसमें 279 रुपये की बढ़त रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 49,877 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,871 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 29296 रुपये रहा। ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी को बताया कि धनतेरस और दिवाली तक सोने के भाव में करेक्शन आ सकता है। हालांकि, ये अभी एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है लेकिन त्योहार तक सोने का भाव 48,000 रुपये तक आ सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल और घरेलू मार्केट में कोई भी फैक्टर सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद नहीं कर रहे हैं।

SEPTEMBER 23, 20221:18 PM IST

Stock Tips: इस सरकारी कंपनी में निवेश पर 70% मुनाफे का मौका, 100 रुपये से भी कम में मिल रहे हैं शेयर


Stock Tips: सस्ते शेयरों में निवेश कर तगड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो बाजार के जानकारों ने पीएसयू स्टॉक भेल (BHEL) में पैसे लगाने की सलाह दी है। भारत में इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्टिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयर आज करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 58.80 रुपये के भाव पर ट्रेड हो रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का आकलन है कि यह बहुत सस्ते भाव पर मिल रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मौजूदा भाव पर इसके शेयर खरीदते हैं तो 70 फीसदी तक मुनाफा कमा सकते हैं। एक्सपर्ट्स ने इसमें निवेश के लिए 100 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक कमोडिटी की कीमतों में नरमी से कंपनी का मुनाफा बढ़ेगा और पॉवर की डिमांड बढ़ने से भी कंपनी का कारोबार मजबूत होगा।

SEPTEMBER 23, 202212:55 PM IST

क्रूड को फेड की मार, अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने का दिखा असर, लगातार चौथे हफ्ते क्रूड में बिकवाली जारी

अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद से ही कच्चे तेल की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। लगातार चौथे हफ्ते क्रूड में बिकवाली जारी है। 90 डॉलर के ऊपर खुलने के बाद ब्रेंट 90 डॉलर के नीचे लुढ़क गया है जबकि WTI में भी 83 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। इस बीच MCX पर भी कच्चे तेल का भाव 6800 के नीचे फिसल गया है। क्रूड में आए गिरावट के वजहों पर नजर डालें तो ग्लोबल महंगाई के कारण मांग में गिरावट का असर कच्चे तेल की कीमतों में देखने को मिल रहा है। दरअसरल अमेरिका में ब्याज दरें 0.75% बढ़कर 3.25% हुई है। FED ने कहा है कि महंगाई से निपटने के लिए दरों में बढ़ोतरी करना जरूरी है। महंगाई कम करने के लिए फेड आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। वहीं बैंक ऑफ इंग्लैंड ने दरें 0.50% बढ़ाकर 2.25% की है। बैंक ऑफ इंग्लैंड का कहना है कि ब्रिटेन मंदी के दौर से गुजर रहा है। इस बीच ब्रिटेन में ब्याज दरें बढ़कर 14 सालों में सबसे ज्यादा हुईं है। वहीं डॉलर में जारी लगातार तेजी से भी क्रूड की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। बाजार की रूस-यूक्रेन युद्ध के हालात पर भी नजर बनी हुई है।

SEPTEMBER 23, 202212:38 PM IST

आईटी सेक्टर पर ब्रोकरेजेज की राय


MORGAN STANLEY ने IT सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि कहा कि इसका FY23 रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस अनुमान से बेहतर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि दिग्गज कंपनी एक्सेंचर के नतीजों से भारतीय IT सेक्टर के लिए पॉजिटिव संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसमें मार्जिन प्रेशर के चलते आगे भी EPS में डाउनग्रेड दिखाई दे सकता है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि उनकी Infosys और Tech Mahindra पर ओवरवेट रेटिंग दी है।

NOMURA ने IT सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि FY23 में 8-11% CC ग्रोथ गाइडेंस से डिमांड में नरमी के संकेत देखने को मिले हैं। इन्होंने दिग्गज आईटी स्टॉक INFOSYS पर खरीदारी करने की सलाह दी है। इसके साथ ही TECH MAHINDRA और PERSISTENT में भी खरीदारी करने को कहा है। जबकि नोमुरा ने देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS में REDUCE और LTI में भी REDUCE रेटिंग दी है।आउटसोर्सिंग व्यवसाय पर डबल डिजिट की वृद्धि पर एक्सेंचर कमेंट्री भारतीय आईटी सेक्टर के लिए स्थिर नजर आ रहा है। ब्रोकरेज हाउस ने इस सेक्टर को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

SEPTEMBER 23, 202212:05 PM IST

MORGAN STANLEY की M&M FINANCE पर निवेश राय

MORGAN STANLEY ने M&M FINANCE पर निवेश राय देते हुए इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 225 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि रिकवरी एजेंटों से लोन वसूली बंद करने का RBI का आदेश आया है। RBI के आदेश के बाद कंपनी वैकल्पिक व्यवस्था कर सकती है। वहीं RBI के आदेश के बाद कंपनी के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। हालांकि कंपनी की एसेट क्वालिटी कलेक्शन आउटसोर्सिंग के हिस्से पर निर्भर करेगी।

SEPTEMBER 23, 202211:52 AM IST

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की राय

Hindustan Unilever- शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद इस स्टॉक में 2,500 रुपये के स्तर पर नियर टर्म सपोर्ट नजर आ रहा है। इस हफ्ते इस स्टॉक में अब तक 6 फीसदी से ज्यााद की तेजी देखने को मिली है। डेली और वीकली चार्ट पर इस स्टॉक ने लॉन्ग बुलिश कैंडल पैटर्न बनाया है जो पॉजिटीव संकेत दे रहा है। हमारा मानना ​​है कि जब तक स्टॉक 50 Day SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) या 2,610 रुपये के ऊपर बना रहता है तो स्टॉक हमें 2750 रुपये तक जाता नजर आ सकता है। उसके बाद इसमें 2800 रुपये तक का भी स्तर हासिल हो सकता है। वहीं अगर यह स्टॉक 2610 रुपये के स्तर को होल्ड करने में कामयाब नहीं होता है तो इसमें कमजोरी आ सकती है।

Tata Chemicals- शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद इस स्टॉक ने 1100 रुपये के करीब डबल बॉटम फॉर्मेशन बनाया है। कल के कारोबार में स्टॉक में जोरदार रैली देखने को मिली और यह 5 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने लॉन्ग बुलिश कैंडल पैटर्न बनाया है और यह 1127 रुपये के अपने 20 days SMA के ऊपर कारोबार कर रहा है। जब तक यह स्टॉक 1105 रुपये के नीचे नहीं फिसलता है तब तक पोजिशनल ट्रेडरों को सलहा होगी कि वह इस स्टॉक में 1195-1225 रुपये के लक्ष्य के लिए गिरावट पर नई खरीदारी कर सकते है। इसके लिए 1105 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

Schneider Electric Infrastructure- 22 सितंबर को इस स्टॉक में 10 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। कल के कारोबार में इस स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ 160 रुपये के अपने रजिस्टेंस लेवल को पार किया। इस स्टॉक के चार्ट पैटर्न से संकेत मिलता है कि अगर यह 158 रुपये के ऊपर निलने में सफल रहता है तो आगे इसमें और तेजी देखने को मिलेगी।आगे इस स्टॉक में 180-185 रुपये के अपट्रेड देखने को मिल सकता है।

SEPTEMBER 23, 202211:38 AM IST

GOLDMAN SACHS की PAYTM पर निवेश राय

GOLDMAN SACHS ने PAYTM पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 1100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ये कंविक्शन लिस्ट में शामिल हुआ है। ब्रोकरेज ने FY24 रेवेन्यू अनुमान 13% बढ़ाया है। इसमें आगे ऊंचे मार्जिन वाले सेगमेंट में बेहतर ग्रोथ से कंपनी का मुनाफा बढ़ेगा। कंपनी पेमेंट से फाइनेंशियल सर्विस बिजनेस की तरफ बढ़ती रहेगी। ब्रोकरेज का मानना है कि अगली कुछ तिमाहियों में 50% रेवेन्यू ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

SEPTEMBER 23, 202211:24 AM IST

RBI के कड़े एक्शन पर Mahindra Finance के शेयरों में भारी बिकवाली, 13% से अधिक टूटे भाव


भारत में ट्रैक्टर के लिए कर्ज मुहैया कराने वाली महिंद्रा फाइनेंस (Mahindra Finance) के शेयरों में आरबीआई (RBI) की कड़ी कार्रवाई के चलते तेज बिकवाली दिख रही है। आज 23 सितंबर को इसके शेयर शुरुआती कारोबार में 13 फीसदी से अधिक टूटकर 192.05 रुपये के भाव पर फिसल गए। केंद्रीय बैंक आरबीआई ने एक दिन पहले आदेश जारी किया था कि महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लोन रिकवरी के लिए थर्ड पार्टी रिकवरी एजेंट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। इसके मुताबिक कंपनी आरबीआई के अगले आदेश तक आउटसोर्सिंग सिस्टम के जरिए लोन की वसूली नहीं कर सकती है। कंपनी ने आज शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि इससे रिपॉजेशन गतिविधि यानी लोन की वसूली से जुड़ी गतिविधियों में गिरावट आ सकती है।

SEPTEMBER 23, 202211:03 AM IST

Reliance New Energy अमेरिकी कंपनी Caelux में 20% हिस्सेदारी खरीदेगी, 1.2 करोड़ डॉलर का होगा निवेश


Reliance New Energy अमेरिकी कंपनी Caelux में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। उसने 23 सितंबर (शुक्रवार) को इसका ऐलान किया है। यह डील 1.2 करोड़ डॉलर में होगी। रिलायंस न्यू एनर्जी Reliance Industries की सब्सिडियरी है।Reliance New Energy (RNEL) और Caelux ने एक पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर भी सहमित जताई है। इसके तहत Caelux के साथ टेक्नोलॉजी के स्तर पर सहयोग और उसकी टेक्नोलॉजी का कमर्शियलाइजेशन शामिल होगा। रिलायंस ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है। Caelux perovskite आधारित सोलर टेक्नोलॉजी डेवलप करती है।Reliance Industries के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा, "Caelux में निवेश हमारी रणनीति का हिस्सा है। हम सबसे ज्यादा एडवान्स ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं। हमारा मानना है कि Caelux की perovskite आधारित सोलर टेक्नोलॉजी से हमें Crystalline Solar Modules में अगले चरण के इनोवेशन तक पहुंच का मौका मिलेगा।"रिलायंस गुजरात के जामनगर में एक विश्व-स्तरीय इंटिग्रेटेड फोटोवोल्टिक गीगा फैक्ट्री लगा रही है। अमेरिकी कंपनी में इनवेस्टमेंट से रिलायंस को ज्यादा पावरफुल और कम कॉस्ट वाली सोलर मॉडयूल्स बनाने में मदद मिलेगी। अमेरिकी कंपनी के साथ इस डील के लिए किसी रेगुलेटरी एप्रूवल की जरूरत नहीं पड़ेगी।

SEPTEMBER 23, 202210:49 AM IST

Royal Orchid Hotels ने 6 महीने में दिया 141% रिटर्न


Royal Orchid Hotels Share : भारत की तेजी से उभरती होटल चेन कंपनी रॉयल ऑर्किड होटल्स के शेयर में पिछले 5 दिन के दौरान 21 फीसदी की दमदार रैली देखने को मिली है। शुक्रवार, 23 सितंबर को शेयर बीएसई पर इंट्राडे में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 307.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे शेयर 4.20 फीसदी मजबूत होकर 303.70 रुपये के स्तर पर बना हुआ है। खास बात यह है कि शेयर एक महीने में लगभग 49 फीसदी, छह महीने में 141 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है। वहीं 2022 में शेयर 245 फीसदी और एक साल में 190 फीसदी बढ़ चुका है। वहीं दो महीने में शेयर अपने निवेशकों की रकम लगभग दोगुनी कर चुका है। शेयर 18 जुलाई, 2022 को 147.30 रुपये के स्तर पर था और 23 सितंबर को 303 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

SEPTEMBER 23, 202210:40 AM IST

Tata Steel में होगा Tata Group की सात मेटल कंपनियों का विलय, जानिए क्या होगा Share Swap रेशियो


Tata Group की सात मेटल कंपनियों का विलय Tata Steel में होगा। टाटा स्टील के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिन कंपनियों का विलय होगा उनमें-Tata Steel Long Products, The Tinplate Company of India, Tata Metaliks, TRF Limited, Indian Steel & Wire Products, Tata Steel Mining और S&T Mining Company शामिल हैं।इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की कमेटी और ऑडिट कमेटी ने टाटा स्टील में सात मेटल कंपनियों के विलय की सिफारिश की थी। टाटा स्टील के बोर्ड ने इस सिफारिश पर विचार करने के बाद विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। टाटा ग्रुप की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि शेयरहोल्डर्स की वैल्यू को अनलॉक करने के मौके के लिए मर्ज्ड एंटिटी के रिसोर्सेज को पूल किया गया है। इस विलय के लिए शेयरों के एक्सचेंज रेशियो भी तय कर दिए गए हैं। इस विलय का मकसद टाटा ग्रुप के होल्डिंग स्ट्रक्चर को आसान बनाना है। 2019 के बाद से टाटा स्टील ने एसोसिएटेड एंटिटीज की संख्या में 116 की कमी की है। 72 सब्सिडियरीज का वजूद खत्म हो गया है। 20 एसोसिएट्स और जेवी को बंद कर दिया गया है और 24 कंपनियों के लिक्विडेशन का प्रोसेस चल रहा है।

SEPTEMBER 23, 202210:25 AM IST

Rupee Vs Doller: नहीं थम रही है रुपए की गिरावट, रिकॉर निचले ्‍तर पर पहुंचा, एक डॉलर की कीमत 81 रुपए के पार

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज फिर रिकॉर निचले तर पर जाता नजर आयापहली बार रुपया 81 लेवल के पार निकला हैडॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे कमजोर होकर 81.09 के तर पर खुला हैयह 8 सतरों में 7वां सत ऐसा रहा जब इस अवधि में डॉलर के मुकाबले रुपया 2.51 फीसदी से यादा टूटाइस साल अब तक रुपये में करीब 8.48 फीसदी की गिरावट आई हैबता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया कल यानी गुरुवार के कारोबार में 89 पैसे कमजोर होकर 80.87 के तर पर बंद हुआअमेरिकी रेजरी यील में उछाल के कारण 10 साल की बॉन यील 6 बेसिस वाइंट उछलकर 2 महीने के उच तर पर पहुंच गईइधर BoE ने 0.5 फीसदी याज दर में बढ़ोतरी की हैBoE ने लगातार 7वीं बार याज दर बढ़ाया है जबकि विस नेशनल बैंक ने 0.5% याज दर बढ़ाया हैदुनिया के कई सेंटरल बैंकों ने भी याज दरें बढाई है

SEPTEMBER 23, 20229:44 AM IST

Mahindra & Mahindra- कंपनी इलेक्ट्रिकल व्हीकल (EVs) बनाने की अपनी योजना को आगे बढ़ने के लिए विदेशी निवेशकों से 50 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए बातचीत कर रही है। इस बात की सीधी जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से Reuters ने ये खबर दी है।

SEPTEMBER 23, 20229:21 AM IST

Market Opens: 23 सितंबर को बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। निफ्टी 17600 के आसपास खुला है। सेंसेक्स 149.96 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 58969.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 40.60 अंक यानी 0.23 फीसदी टूटकर 17589.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

SEPTEMBER 23, 20229:09 AM IST

Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट हुई है। सेंसेक्स 45.18 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 59164.90 के स्तर पर नजर आ रहा है जबकि निफ्टी 57.10 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 17572.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।

SEPTEMBER 23, 20228:55 AM IST

निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज के लिए क्या हो रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस17671-17731 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 17791-17844 पर है। इसका पहला बेस 17527-17460 पर दूसरा बड़ा बेस 17423-17403 पर है । अमेरिकी बाजार कमजोर नजर आ रहा है। डाओ जोंस 200 WEMA के अहम सपोर्ट पर है। वहीं कल के FIIs के आंकड़े कमजोर रहे लेकिन एक्सपायरी का असर आज बाजार पर संभव है। गिरावट पर खरीदारी करें, अहम pivot स्तरों का ध्यान रखें। 17403 के नीचे फिसले तभी शॉर्ट के बारे में सोचें। निफ्टी में आज 17731-17527 की रेंज संभव है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 40840-41060 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 41290-41460 पर है। इसका पहला बेस 40340-40210 पर दूसरा बड़ा बेस 40020-39910 पर है। 39910 पर ऑप्शन और टेक्निकल बेस है। 39910 कायम रहने तक शॉर्ट नहीं करें। आज के लिए 40840-20210 रेंज संभव है। इस रेंज के हिसाब से ट्रेड करें।

SEPTEMBER 23, 20228:39 AM IST

रिकवरी एजेंटों से लोन वसूली पर RBI सख्त

रिकवरी एजेंटों से लोन वसूलने पर RBI सख्त है। M&M फाइनेंस को थर्ड पार्टी लोन रिकवरी बंद करने का आदेश देते हुए कहा गया है कि कंपनी कर्मचारियों के जरिये कर्ज वसूली करे। झारखंड में एक महिला की हत्या के बाद RBI का फैसला लिया है।

SEPTEMBER 23, 20228:31 AM IST

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज भारतीय बाजरों में फेडरल रिजर्व की रेट बढ़ोत्तरी का असर देखने को मिला है। बैंकिंग स्टॉक्स में अनुमान के मुताबिक गिरावट नजर आई। तकनीकी रूप से निफ्टी ने डेली और इंट्रा डे चार्ट पर लोअर टॉप फॉर्मेशन बनाया। इसके बाद ये 20-day simple moving average (SMA) के नीचे बंद हुआ। इससे इसमें आगे भी कमजोरी का संकेत मिल रहा है। निफ्टी में लगातार हायर लेवल पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है जबकि ये नीचे की तरफ 17500 पर सपोर्ट ले रहा है।

श्रीकांत ने ट्रेडर्स को राय देते हुए कहा कि निफ्टी में 17500 और 17770 का लेवल अहम सपोर्ट लेवल होगा जिस पर नजर रखनी चाहिए। वहीं 17500 के नीचे जाने पर निफ्टी 17,400-17,350 के स्तर तक फिसल सकता है। हालांकि इसमें तेजी आने पर यदि ये 17,700 का लेवल तोड़ता है तो इसमें 17,800-17,850 तक उछाल देखने को मिल सकता है।

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि कल निफ्टी में ऊपर और नीचे की तरफ जोरदार मूव देखने को मिला। इसने दो बार ऊपर की तरफ से बढ़ने की कोशिश की लेकिन 20 DMA के पास अटकता हुआ नजर आया। वहां इसमें ताजा बिकवाली देखने को मिली। इसलिए कल इसमें 17,700-17,720 तात्कालिक रेजिस्टेंस लेवल जोन होगा।

वहीं कंसोलिडेशन फेज में बुल्स और बेयर्स के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। इसमें निफ्टी के नीचे जाने की संभावना ज्यादा है। गौरव ने कहा यदि इंडेक्स नीचे गिरता है तो इसमें 17,430 के लेवल देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसके नीचे ये शॉर्ट टर्म में 17,200 के लेवल तक भी लुढ़क सकता है।

SEPTEMBER 23, 20228:26 AM IST

जानिए कल कैसी रही थी बाजार की चाल

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर कल भारतीय शेयर बाजारों पर देखने को मिला। कमजोर रुझानों के बीच 22 सितंबर को लगातार दूसरे सत्र के लिए भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस दबाव में दिखे। वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 337.06 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,119.72 पर बंद हुआ। निफ्टी 88.50 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,629.80 पर बंद हुआ।

बीएसई पर एफएमसीजी इंडेक्स 1.3 प्रतिशत चढ़ा। एचयूएल टॉप गेनर में शामिल रहा। वहीं ऑटो इंडेक्स 0.7 फीसदी चढ़ा। जबकि बैंक, हेल्थकेयर, मेटल, ऑयल एंड गैस और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

SEPTEMBER 23, 20228:24 AM IST

15% बढ़ा एसेंचर का डॉलर रेवेन्यू

Accenture के नतीजे चौथी तिमाही में ठीक ठाक रहे। डॉलर रेवेन्यू 15% बढ़ा है। आउटसोर्सिंग डिमांड अच्छी रही है। कंपनी ने अगली तिमाही में डॉलर रेवेन्यू गाइडेंस 1.5% से बढ़ाकर 2.1% किया है। आज घरेलू IT कंपनियों में एक्शन दिख सकता है।

SEPTEMBER 23, 20228:23 AM IST

ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत

ग्लोबल बाजारों के संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशियाई बाजारों में नरमी देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स फ्लैट नजर आ रहा है। मंदी की चिंता से कल US INDICES भी फिसले है। नैस्डैक 1% ज्यादा गिरा है। आज जापान का बाजार निक्केई बंद रहेगा।

SEPTEMBER 23, 20228:23 AM IST

Stock Market Today Live- सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।