कारोबार के अंत में सेंसेक्स 215.68 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 62,410.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 82.25 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 18560 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell: RBI पॉलिसी के बाद बाजार में हल्की कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी 18,600 के नीचे बंद हुआ है। वहीं निफ्टी बैंक ने 43,000 के ऊपर बरकरार है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबावदेखने को मिला जबकि रियल्टी, एनर्जी, मेटल शेयरों में बिकवाली रही। IT, फार्मा शेयरों में कमजोरी रही जबकि FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 82.47 पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 215.68 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 62,410.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 82.25 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 18560 के स्तर पर बंद हुआ।
ग्लोबल बाजारों से संकेत आज भी सुस्त
ग्लोबल बाजारों से संकेत आज भी सुस्त नजर आ रहे है। एशिया में नरमी है। SGX निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। अमेरिका में भी कल तेज गिरावट रही। नैस्डैक 2% फिसला है।
जनवरी के बाद पहली बार कच्चे तेल का भाव 80 डॉलर के नीचे आया है। डिमांड में सुस्ती की आशंका के चलते क्रूड फिसला है। पेंट, OMCs और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है।
ABRDN INVESTMENT ने HDFC AMC में अपनी पूरी 10.21% हिस्सेदारी बेचने का इरादा जताया है और कहा है कि सौदे के बाद कंपनी की Co-sponsor नहीं रहेगी।
RBI क्रेडिट पॉलिसी का बाजार को इंतजार
आज 10 बजे आने वाली RBI क्रेडिट पॉलिसी का बाजार को इंतजार रहेगा। ब्याज दरों में 25 से 35 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी संभव है।