Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 01, 2022 / 3:38 PM IST

Closing Bell: FY23 के पहले सत्र में झूमा बाजार, सेंसेक्स 708 अंक चढ़ा, निफ्टी 17650 के पार हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 708.18 अंक यानी 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 59,276.69 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 205.70 अंक यानी 1.18 फीसदी की मजबूती के साथ 17,670.45 के स्तर पर बंद हुआ है.

Closing Bell: FY23 के पहले सत्र में बाजार झूमता नजर आएगा। 1 अप्रैल को बाजार 2 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। बैंकिंग, ऑटो शेयरो में खरीदारी रही। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 1.39 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.71 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

कारोबार के अंत में स

Stock Market Live
Stock Market Live
APRIL 01, 2022 / 3:37 PM IST
Closing Bell: FY23 के पहले सत्र में बाजार झूमता नजर आएगा। 1 अप्रैल को बाजार 2 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। बैंकिंग, ऑटो शेयरो में खरीदारी रही। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 1.39 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.71 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 708.18 अंक यानी 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 59,276.69 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 205.70 अंक यानी 1.18 फीसदी की मजबूती के साथ 17,670.45 के स्तर पर बंद हुआ है।
    APRIL 01, 2022 / 3:08 PM IST

    Petrol-diesel Updates: पेट्रोल-डीजल की कीमतें कोविड से पहले के स्तर पर पहुंचीं

    देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-diesel Prices) कोविड से पहले के स्तर पर पहुंच गई हैं। इसकी दो वजहें हैं। पहला, कोरोना से जुड़ी पाबंदियां हटने के बाद आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं। दूसरा, लोग फ्यूल (Fuel) की कीमतें बढ़ने के डर से इसकी ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। मार्च के पहले दो हफ्तों में डीलरों के साथ आम लोगों ने अपनी टंकी फुल कराई। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के डर से उन्होंने ऐसा किया। पिछले साल नवंबर के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई नहीं गई थी। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के चलते ऐसा हुआ था।22 मार्च से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाना शुरू किया। सरकारी तेल कंपनियों ने मार्च में 26.9 लाख टन पेट्रोल बेचे। यह पिछले साल मार्च के मुकाबले 14.2 फीसदी ज्यादा है। 2029 के मार्च के मुकाबले यह 14.2 फीसदी अधिक है। डीजल की बिक्री मार्च में 10.1 फीसदी बढ़कर 70. 5 लाख टन रही। मार्च 2019 के मुकाबले यह 5 फीसदी ज्यााद रही।

      APRIL 01, 2022 / 2:54 PM IST

      NCC के शेयरो में आई 10% की उछाल, कंपनी ने ₹200 करोड़ में सब्सिडियरी बेचने का किया ऐलान

      कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NCC Ltd) के शेयरों में शुक्रवार को दिन के कारोबार के दौरान 10 फीसदी तक की उछाल आई। NCC ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी एनसीसी विजाग अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर (NCCVUL) में अपनी पूरी हिस्सेदारी 200 करोड़ में GRPL हाउसिंग को बेचने और ट्रांसफर करने का ऐलान किया है। इसी के बाद कंपनी के शेयरों में यह उछाल देखने को मिली। GRPL हाउसिंग, बेंगलुरु मुख्यालय वाली गार्डनसिटी रियल्टी ग्रुप का हिस्सा है। NCC ने एनसीसी विजाग अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर (NCCVUL) के बाकी शेयरधारकों के साथ मिलकर अपनी पूरी हिस्सेदारी GRPL हाउसिंग को बेचने के लिए एक शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है।

        APRIL 01, 2022 / 2:43 PM IST

        अगर यूक्रेन संकट का समाधान हो जाता है तो एनर्जी शेयरों में करें खरीद, ग्रोथ स्टॉक्स में करें बिकवाली: क्रिस्टोफर वुड

        Jefferies ने ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटजिस्ट क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood) ने ग्रीड एंड फीयर न्यू लेटर के 31 मार्च के नए एडिशन में कहा है कि अगर रूस और यूक्रेन युद्ध का कोई समाधान निकलता है और उसके बाद ग्लोबल एनर्जी स्टॉक्स में कोई बड़ी गिरावट आती है तो यह एनर्जी स्टॉक्स में नई खरीदारी का अच्छा मौका होगा। उन्होंने निवेशकों को यह सलाह भी दी कि इस मौके पर ग्रोथ स्टॉक्स में आने वाली किसी काउंटर रैली, खासकर घाटा देने वाले टेक्नोलॉजी कंपनियों में आनेवाली रैली को इनमें अपनी पोजिशन घटाने के मौके के रूप में उपयोग में लाना चाहिए।

        गौरतलब है कि जब से तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान (Recep Erdogan) के मध्यस्ता में रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने के लिए तुर्की में बातचीत शुरु हुई है तब से इन दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध का कोई समाधान निकलने की उम्मीद बढ़ी है।

          APRIL 01, 2022 / 2:43 PM IST

          अगर यूक्रेन संकट का समाधान हो जाता है तो एनर्जी शेयरों में करें खरीद, ग्रोथ स्टॉक्स में करें बिकवाली: क्रिस्टोफर वुड

          Jefferies ने ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटजिस्ट क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood) ने ग्रीड एंड फीयर न्यू लेटर के 31 मार्च के नए एडिशन में कहा है कि अगर रूस और यूक्रेन युद्ध का कोई समाधान निकलता है और उसके बाद ग्लोबल एनर्जी स्टॉक्स में कोई बड़ी गिरावट आती है तो यह एनर्जी स्टॉक्स में नई खरीदारी का अच्छा मौका होगा। उन्होंने निवेशकों को यह सलाह भी दी कि इस मौके पर ग्रोथ स्टॉक्स में आने वाली किसी काउंटर रैली, खासकर घाटा देने वाले टेक्नोलॉजी कंपनियों में आनेवाली रैली को इनमें अपनी पोजिशन घटाने के मौके के रूप में उपयोग में लाना चाहिए।

          गौरतलब है कि जब से तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान (Recep Erdogan) के मध्यस्ता में रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने के लिए तुर्की में बातचीत शुरु हुई है तब से इन दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध का कोई समाधान निकलने की उम्मीद बढ़ी है।

            APRIL 01, 2022 / 2:42 PM IST

            India Glycols के शेयर 3 दिनों में 16% उछले

            इंडिया ग्लाइकोल्स (India Glycols) के शेयरों ने ट्रेडिंग वॉल्यूम में लगभग तीन गुना उछाल देखने को मिला। इसके साथ शुक्रवार के कारोबार में बीएसई पर India Glycols के शेयर ने 1,112 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ। अनाज आधारित डिस्टिलरी इकाइयों पर आये हुए अपडेट के बाद पिछले तीन दिनों में कमोडिटी केमिकल्स कंपनी के स्टॉक में 16 प्रतिशत का उछाल आया है। आज सुबह करीब 10:38 बजे एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) पर 0.39 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। वहीं इसकी तुलना में आज India Glycols का शेयर 8 प्रतिशत बढ़कर 1,094 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कुल मिलाकर एनएसई पर 620,000 इक्विटी शेयरों में खरीद-फरोख्त देखने को मिली।

            बुधवार 29 मार्च को India Glycols ने बताया कि गोरखपुर में अनाज आधारित डिस्टिलरी इकाई की सफल स्थापना हुई है। इसके बाद इसका ट्रायल चल रहा है। इसे 15 मई, 2022 तक चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा काशीपुर में अनाज आधारित डिस्टिलरी इकाई की स्थापना अंतिम चरणों में है। इसके भी 15 जुलाई 2022 तक चालू होने की संभावना है। कंपनी ने कहा कि कोविड -19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई थी।

              APRIL 01, 2022 / 2:16 PM IST

              यहां हम ऐसे 5 शेयरों की सूची दे रहे है जिनमें फॉरेन ब्रोकिंग हाउस ने अपने टार्गेट घटा दिया है।

              Hindalco Industries : ब्रोकरेज हाउस CLSA ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की रेटिंग डाउनग्रेड करके इसको आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इसके टार्गेट को भी 710 रुपये से घटाकर 695 रुपये कर दिया है।

              Ashok Leyland: ब्रोकरेज हाउस CLSA ने अशोक लैलेंड की रेटिंग Buy दी है और इसके टार्गेट को 157 रुपये से घटाकर 138 रुपये कर दिया है।

              Emami: ब्रोकरेज हाउस Credit Suisse ने ईमामी की रेटिंग Outperform दी है । ब्रोकरेज हाउस ने इसके टार्गेट को 700 रुपये से घटाकर 640 रुपये कर दिया है।

              Max Financial Services : ब्रोकरेज हाउस CLSA ने मैक्स फाइनेंशियल सर्विस की रेटिंग Buy दी है । ब्रोकरेज हाउस ने इसके टार्गेट को 1,100 रुपये से घटाकर 1,030 रुपये कर दिया है।

              Newgen Software Technologies: ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज की रेटिंग Buy दी है । ब्रोकरेज हाउस ने इसके टार्गेट को घटाकर 650 रुपये कर दिया है।

                APRIL 01, 2022 / 1:53 PM IST

                Share Market Live Update- बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर करोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में खरीदारी हो रही है। सेंसेक्स 59,000 के पार निकला है। निफ्टी बैंक 37,000 के पार निकला है।

                  APRIL 01, 2022 / 1:32 PM IST

                  Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी नजर आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,800रुपये के ऊपर चल रहा है। कल सोने का भाव 51,484 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का रेट 67,173 रुपये चल रहा है।

                  24 कैरेट सोने का भाव 51,822 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,484 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 338 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51229 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,114 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,576 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30089 रुपये रहा।

                    APRIL 01, 2022 / 1:12 PM IST

                    कॉरपोरेट इंडिया सतर्क नजरिए के साथ इकोनॉमी को लेकर है आशावादी: उदय कोटक

                    31 मार्च CNBC-TV18 के साथ हुई अपनी बातचीत में कोटक महिंद्रा बैंक ( Kotak Mahindra Bank) के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर उदय कोटक (Uday Kotak) ने कहा कि तमाम खट्टी मीठी संभावनाओं के बीच कॉर्पोरेट इंडिया सर्तकता बनाए रखते हुए आशावादी है।

                    इस बातचीत में उन्होने कहा कि देश की इकोनॉमी बदलाव के अहम दौर में है। कहना का मतलब यह है कि कोविड के बाद इकोनॉमी फिर से खड़ी होती नजर आ रही है। इस स्थिति में रूस और यूक्रेन का युद्ध और इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में अनियंत्रित बढ़त की उम्मीद चिंता बढ़ा रही थी। लेकिन ऐसा कुछ बड़ा हुआ नहीं, हालांकि कच्चे तेल की कीमतें अभी भी 100 डॉलर के ऊपर बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन सब के बावजूद भारतीय कंपनियों का मूड अभी भी आशावादी है। हालांकि हम सर्तक नजरिया बनाए हुए हैं।

                    उन्होंने यह भी कहा कि हम भारतीय इकोनॉमी को लेकर आरबीआई गर्वनर के मजबूत सकारात्मक नजरिए से काफी उत्साहित हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या आरबीआई दरों में बढ़ोतरी कर सकता है तब उन्होंने कहा कि विकसित बाजारों और भारत जैसे देशों के बाजारों के बीच अंतर होना चाहिए। अमेरिका में अभी तक ब्याज दरें जीरो फीसदी के आसपास थी जबकि महंगाई की दर 7.5 फीसदी के आसपास थी।

                      APRIL 01, 2022 / 12:48 PM IST

                      मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार में आया जोरदार उछाल, मार्च में स्टैम्प ड्यूटी बढ़कर हुई 1,131 करोड़ रुपये

                      मुंबई ने मार्च 2022 में लगभग 1,131 करोड़ रुपये की स्टैम्प ड्यूटी (stamp duty) जमा हुई। स्टैम्प ड्यूटी की ये रकम अब तक का सबसे अधिक मासिक कलेक्शन है और उसने एक महीने में सबसे ज्यादा स्टैम्प ड्यूटी कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया। इस साल यानी मार्च 2022 की रमक पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 875 करोड़ रुपये के पिछले उच्च स्तर को पार कर चुका है।

                      महाराष्ट्र के पंजीकरण महानिरीक्षक (Maharashtra's inspector-general of registration) के आंकड़ों के अनुसार मार्च में 16,152 से अधिक आवासीय सौदे (residential deals) हुए। इस तरह कुल मिलाकर एक महीने में होने वाली डील्स की संख्या में यह अब तक की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। मार्च 2022 में डील्स में गति देखी गई क्योंकि सरकार ने 1 अप्रैल, 2022 से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नासिक और नागपुर शहरों में 1 प्रतिशत मेट्रो उपकर (Metro cess) लगाया है। इस उपकर की वजह से स्टैम्प ड्यूटी में बढ़ोत्तरी आने की आशंका के चलते प्रॉपर्टीज के रजिस्ट्रेशन में तेजी आई। इसके पीछे की मुख्य वजह रही कि प्रॉपर्टी खरीदार कम दर का लाभ उठाने के लिए दौड़ पड़े हैं।

                        APRIL 01, 2022 / 12:35 PM IST

                        नई ऊंचाई पर Hindustan Aeronautics, वित्त वर्ष 2021-22 में कमाएं 24000 करोड़ रुपये

                        Hindustan Aeronautics ने शुक्रवार यानी 1 अप्रैल 2022 को बताया है कि 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की आय 24000 करोड़ रुपये ( प्रोविजनल और अन ऑडिटेड ) रही है। जो कि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 6 फीसदी ज्यादा रही है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की आय 22,755 करोड़ रुपये रही थी। इस मौके पर कंपनी के सीएमडी आर माधवन ने कहा है कि इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कोविड -19 के दूसरे लहर के चुनौतियों और इसकी वजह से हुए प्रोडक्शन घाटे के बावजूद कंपनी अपने रेवेन्यू ग्रोथ के टार्गेट को हासिल करने में सफल रही है। क्योंकि बाद की अवधि में कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि कोविड 19 के दूसरे लहर के चलते अप्रैल -मई 2021 के दौरान कंपनी के तमाम डिवीजनों में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन का एलान करना पड़ा था। उसके बाद जून और जुलाई 2021 के दौरान कंपनी के कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान हुए प्रोडक्शन की भरपाई के लिए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ा।

                          APRIL 01, 2022 / 12:14 PM IST

                          Cryptocurrency Price Today: आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट का दौर नजर आया। क्रिप्टोकरेंसी में बिटकॉइन की कीमत आज गिरकर 45,000 डॉलर के स्तर से नीचे आ गई है। डिजिटल टोकन 5% से अधिक गिरकर 44,611 डॉलर पर आ गया। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 2022 (वर्ष-दर-तारीख या YTD) में अब तक लगभग 2% नीचे है। यह पिछले साल नवंबर में अपने 69,000 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर से लगभग 30% दूर है।दूसरी ओर ईथर एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ा सिक्का और मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भी 5% से अधिक गिरकर 3,223 डॉलर पर आ गई है। इस बीच dogecoin की कीमत 7% से अधिक गिरकर 0.13 डॉलर हो गई, जबकि शीबा इनु भी 9% से अधिक गिरकर 0.000025 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

                            APRIL 01, 2022 / 11:52 AM IST

                            पहली तिमाही के नतीजों में कई सेक्टर कर सकते हैं निराश, ऑटो कंपनियों के मार्जिन घटने की आशंका: महेश पाटिल

                            First Quarter Earnings : गुरुवार से वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही शुरू हो गई है और अप्रैल के दूसरे हफ्ते से कंपनियों के वित्त वर्ष 2021-22 की अंतिम तिमाही के नतीजे आने लगेंगे। सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी (Aditya Birla Sun Life AMC s) के महेश पाटिल ने कहा कि दुनिया भर में जारी जिओपॉलिटिकल टेंशन के चलते निकट भविष्य में कुछ मुश्किलें हो सकती हैं। पाटिल ने कहा, “वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के दौरान कुछ सेक्टर्स की अर्निंग्स निराशाजनक हो सकती है। निकट भविष्य में बाजार कुछ एक्सपेंसिव दिखने जा रहा है।”

                            सेक्टरवार बोलते हुए पाटिल ने आगाह किया कि निकट भविष्य में ऑटो कंपनियों पर खासा दबाव दिखेगा। उनका मानना है, “ऑटो सेक्टर (auto sector) डिमांड और सप्लाई के लिहाज से प्रभावित रहा है। एक बार डिमांड में सुधार की स्थिति में ऑटो सेक्टर का प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद है।”

                              APRIL 01, 2022 / 11:35 AM IST

                              Adani Wilmar के शेयर ऑल टाइम हाई पर, लगातार 6 कारोबारी सत्रों से लगा रहा दौड़

                              Adani Wilmar के शेयरों में आज भी तेजी का दौर जारी रहा। अदानी ग्रुप के इस शेयर में लगातार 6 कारोबारी सत्रों से तेजी जारी है और इसने एनएसई पर ₹542.70 का नया हाई बनाया है। आज यानी 1 अप्रैल 2022 के कारोबारी दिन Adani Wilmar का शेयर करीब 9 रुपये प्रति शेयर के अपसाइड गैप के साथखुला और इसने आज अपना नया लाइफ टाइम हाई लगाया। स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि Adani Wilmar को इसके मजबूत फंडामेटल्स और करेंट लेवल पर मिल रहें टेक्निकल सपोर्ट का फायदा मिल रहा है। स्टॉक के सभी टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे RSI, MACD, Oscillators और MAS इसमें डेली बेसिंस पर बुल रन को सपोर्ट कर रहे है।

                              Share India Securities के रवि सिंह का कहना है कि अदानी विल्मर के शेयरों को इसके फंडामेटल से मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही करेट लेवल पर इसका टेक्निकल चार्ट पैटर्न भी काफी अच्छा नजर आ रहा है। कंपनी ने हाल ही में खाद्यानों के कारोबार में कदम रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा यह देश के कई राज्यों में रीजनल राइस ब्रांडों और प्रोसेसिंग यूनिटों के अधिग्रहण के तलाश में है जिससे इस शेयर को और सपोर्ट मिल रहा है।

                                APRIL 01, 2022 / 11:14 AM IST

                                Delta Corp : 310 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर ताजा ब्रेकआउट देखने के बाद Delta Corp के शेयरों में तेजी कायम है और पिछले 3 कारोबारी सत्रों से यह अपने नए 52 वीक हाई बना रहा है। बाजार जानकारों के मुताबिक इस स्टॉक का चार्ट पैटर्न काफी बुलिश नजर आ रहा है और नियर टर्म में यह 350 रुपये पर स्थित अपनी पहली बाधा तोड़ सकता है। जानकारों का यह भी कहना है कि कंपनी Gaussian Network का पब्लिक इश्यू लाने की तैयारी में है। कंपनी का यह फैसला बाजार को पंसद आया है।

                                Swastika Investmart के संतोष मीणा का कहना है कि Delta Corp निवेश के नजरिए से अच्छा नजर आ रहा है। कोविड के बाद के ओपनिंग के दौर में कंपनी में और ग्रोथ की संभावना है। यह भारत का अकेला लिस्टेड कसीनो स्टॉक है। जिसके पास ऑर्गेनाइज्ड कसीनो मार्केट की 55 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी 3 तरह के कारोबार में है। यह कसीनो ऑनलाइन गेमिंग और हॉस्पिटैलिटी। कंपनी अपनी सब्सडियरी Gaussian Network के जरिए ऑनलाइन गेमिंग साइड ‘Adda52rummy.com’ जैसे साइट चलाती है। जिसपर fantasy league, poker, rummy और दूसरे रीयल मनीगेम उपलब्ध है।

                                एक दूसरे मार्केट एक्सपर्ट्स Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि डेल्टा कॉर्प के शेयर ने 310 रुपये के स्तर से ताजा ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट के बाद यह शेयर 310 -350 रुपये के नए रेंज में घुमता नजर आया है। इस समय इसका चार्ट पैटर्न काफी अच्छा नजर आ रहा है और नियर टर्म में यह 350 रुपये का स्तर तोड़ता नजर आ सकता है और फिर उसके बाद इसका अगला लक्ष्य 375 रुपये होगा। स्टॉक के चार्ट पैटर्न से संकेत मिलता है कि इसमें अगले 1 महीने में तेजी जारी रहेगी।

                                  APRIL 01, 2022 / 10:56 AM IST

                                  बाजार में तेजी बढ़ी है। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी देखने को मिल रहा है। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। मेटल, रियल्टी, PSE शेयरों में खरीदारी रहा है।

                                    APRIL 01, 2022 / 10:32 AM IST

                                    GEPL Capital के MALAY THAKKAR की 3 स्टॉक बता रहे हैं जिनमें अगले 2-3 हफ्तों में डबल डिजिट कमाई हो सकती है। आइए डालतें है इन पर एक नजर।

                                    Intellect Design Arena: Buy | LTP: Rs 945.75 | इस स्टॉक में तेजी के संकेत बने हुए हैं। ऐसे लगता है कि जल्द ही ये स्टॉक 1,040 रुपए का पहला लक्ष्य और 1,160 का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकता है। जिसको देखते हुए इस स्टॉक में 840 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह। 2-3 हफ्तों में ही ये शेयर 22 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।

                                    Bajaj Finserv: Buy | LTP: Rs 17,060.45 |Bajaj Finserv लॉग-टर्म चार्ट पर बजाज फिनसर्व में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। हाल के करेक्शन के बाद इस स्टॉक ने सपोर्ट लिया और इस में बाउंसबैक दिखा। इस समय इसमें अच्छी मजबूती दिख रही है और ये स्टॉक अपने 10 वीक हाई पर दिख रहा है। उम्मीद है कि आगे इस स्टॉक में 18,600 रुपए का पहला लक्ष्य और 19,325 रुपए का बड़ा लक्ष्य हासिल हो सकता है। इस स्टॉक में वर्तमान लेवल पर खऱीदारी के लिए 15,900 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाएं। ये लक्ष्य अगले 2-3 हफ्ते में ही हसिल होते नजर आएंगे।

                                    Page Industries: Buy | LTP: Rs 43,189.35 |पेज इंजस्ट्रीज में भी 41,000 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 48,000 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। अगले 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 11 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

                                      APRIL 01, 2022 / 10:12 AM IST

                                      JP MORGAN की L&T पर राय

                                      JP MORGAN ने L&T पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मार्जिन प्रेशर के चलते शेयर में अंडरपरफॉर्मेंस दिखाई दे रहा है। हालांकि नए ऑर्डर से ग्रोथ बढ़ने की संभावना बनी हुई है और इससे मार्जिन प्रेशर भी कम होगा। वहीं हाइड्रोकार्बन सेगमेंट की ऑर्डर बुक महंगे क्रूड पर निर्भर है।आज यानी 1 अप्रैल 2022 को सुबह 9.50 बजे एनएसई पर ये शेयर 0.26 प्रतिशत या 4.55 अंक ऊपर 1772.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2078.55 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1306 रुपये रहा है।

                                        APRIL 01, 2022 / 10:03 AM IST

                                        CITI की SUN PHARMA पर राय

                                        CITI ने SUN PHARMA पर राय व्यक्त करते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 1150 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ये फार्मा में उनका पसंदीदा शेयर है। इसका वैल्युएशन आकर्षक नजर आ रहा है। वहीं कंपनी के मार्केट शेयर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

                                        आज यानी 1 अप्रैल 2022 को सुबह 9.50 बजे एनएसई पर ये शेयर 0.16 प्रतिशत या 1.45 अंक ऊपर 915.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 931 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 592.75 रुपये रहा है।

                                          APRIL 01, 2022 / 9:58 AM IST

                                          अमेरिका के रिजर्व खोलने से 100 डॉलर से नीचे आया तेल, दो साल की सबसे बड़ी वीकली गिरावट संभव

                                          Oil Prices : कचचा तेल 100 डॉलर से नीचे खिसकने के साथ लगभग दो साल की सबसे बड सापताहिक गिरावट की ओर बढरहा हैदरअसल, अमेरिकी राषरपति जो बाइडेन के रैटजिक यूएस रिजर को रिलीज करने के आदेश के साथ कीमतों में गिरावट आई हैवेस टेकसास इंटरमीडिएट यूचर (West Texas Intermediate futures) शुकरवार को शुरुआती कारोबार में 0.8 फीसदी कमजोर हो गया और इस हफते यह लगभग 13 फीसदी कमजोर हो चुका है

                                          अमेरिका की छह महीनों के लिए रति दिन 10 लाख बैरल तेल रिलीज करने की योजना हैहालांकि, एनालिस ने आगाह किया है कि किसी भी तरह की राहत छोटी अवधि के लिए होगीओपेक लस अलायंस की बैठक से ठीक पहले गुरुवार की सुबह ऐसी खबरें रही थीं कि तेल उतपादक देशों का संगठन में मई में सपलाई में कुछ बढोतरी कर सकता है

                                            APRIL 01, 2022 / 9:34 AM IST

                                            Vedanta: अरबपति अनिल अग्रवाल के स्वामित्व वाली कंपनी ने कैप्टिव पावर प्रोजेक्ट्स के जरिए Hindustan Zinc, Bharat Aluminum Company और Vedanta (Jharsuguda Aluminium Operations) के लिए ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी (RE) पावर के लिए कुछ दीर्घकालिक पावर सिक्योरिटी एग्रीमेंट्स किए हैं। ये प्रोजेक्ट प्रत्येक कंपनी के लिए समर्पित स्पेशल परपज वेहिकल (SPV) के जरिये पूरे किये जायेंगे।

                                              APRIL 01, 2022 / 9:28 AM IST

                                              HDFC Asset Management Company- भारतीय जीवन बीमा निगम ने खुले बाजार के लेनदेन के जरिये कंपनी में 2.02 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। इसके साथ, कंपनी में इसकी हिस्सेदारी पहले के 5 प्रतिशत से बढ़कर 7.02 प्रतिशत हो गई है।

                                                APRIL 01, 2022 / 9:20 AM IST

                                                Market Opens: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। 09: 17 बजे के आसपास सेंसेक्स 35.02 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58533.49 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 10 अंक यानी 0.06 फीसदी टूटकर 17454.80 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                  APRIL 01, 2022 / 9:09 AM IST

                                                  Jet Fuel Price Hike: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। जेट फ्यूल (Jet Fuel) यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है। अप्रैल महीने के पहले दिन ही जेट फ्यूल के दाम बढ़ गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इसके बाद जेट फ्यूल की कीमत 1,12,924.83 रुपये प्रति किलोलीटर के रिकॉर्ड पर पहुंच गई हैं। पहले यह 1,10,066 रुपये प्रति किलोलीटर थी।

                                                  ATF की कीमतों में इस साल 7वीं बार इजाफा हुआ है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसके दामों में 2 फीसदी बढ़कर 2,258.54 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद ATF के दाम 1,12,924.83 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गए हैं। बता दें कि इसके पहले 16 मार्च को ATF की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। तब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमतों में 17,137 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की थी। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के चलते यह बढ़ोतरी हुई है।

                                                    APRIL 01, 2022 / 9:04 AM IST

                                                    Market at pre-open: मिलेजुले ग्लोबल सकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। 09: 01 बजे के आसपास सेंसेक्स 26.13 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 58542.38 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 30 अंक यानी 0.17 फीसदी टूटकर 17434.80 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                      APRIL 01, 2022 / 8:43 AM IST

                                                      Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ राहत मिली है। हालांकि, आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्रशियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले कल पिछले 10 दिनों में नौवीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया। कल गुरुवार को 80 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 101.81 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि डीजल का रेट 93.07 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का प्राइस 116.72 रुपए प्रति लीटर है। जबकि डीजल का भाव 100.94 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 84 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कल हुआ था।

                                                        APRIL 01, 2022 / 8:42 AM IST

                                                        रूस पर बैन से फंसा NTPC का प्रोजेक्ट

                                                        रूस पर लगे प्रतिबंध से NTPC के 21000 करोड़ के बिहार प्रोजेक्ट पर असर पड़ा है। बिजली मंत्री RK SINGH का लोकसभा में बयान दिया है। बैन की वजह से पेमेंट, बैंक गारंटी में दिक्कत आ रही है।

                                                          APRIL 01, 2022 / 8:37 AM IST

                                                          आज आएंगे मार्च ऑटो बिक्री के आंकड़े

                                                          आज मार्च ऑटो बिक्री के आंकड़े आएंगे । कमर्शियल व्हीकल से अच्छे अच्छे SALES NUMBER की उम्मीद है। मारुति की 2 परसेंट तो M&M की बिक्री 33 बढ़ने का अनुमान है। लेकिन ट्रैक्टर और टू व्हीलर के सेल्स में कमी संभव है।

                                                            APRIL 01, 2022 / 8:27 AM IST

                                                            जून तिमाही में आ सकता है Delhivery IPO

                                                            Delhivery IPO:लॉजिस्टिक्स कंपनी Delhivery के आईपीओ प्लान की जानकारी रखने वाले एक इनवेस्टमेंट बैंकर के मुताबिक कंपनी जून 2022 तिमाही में अपना आईपीओ लेकर आ सकती है। गुडगांव स्थित इस कंपनी ने नवंबर महीने में सेबी में अपने आईपीओ से संबंधित अर्जी दाखिल की थी। वहीं सेबी ने जनवरी 2022 में इस आईपीओ को मंजूरी दे दी थी। गौरतलब है कि यूएस फेड के कठोर रवैये और रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद 2021 में रिकॉर्ड तोड़ने वाले आईपीओ बाजार में मंदी देखने को मिली है लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांति-वार्ता से कुछ पॉजिटिव संकेत मिलने के साथ ही पिछले 1 हफ्ते के दौरान बाजार में सुधार देखने को मिला है।

                                                              APRIL 01, 2022 / 8:23 AM IST

                                                              कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                              Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि 31 मार्च यानी आज के कारोबार में निफ्टी पॉजिटिव नोट के साथ खुला। किंतु यह अपने पिछले 3 करोबारी सत्रों की लगातार तेजी को बनाए रखने में सफल नहीं रहा। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से निफ्टी 17,500 के अहम रजिस्टेंस के आसपास चक्कर लगा रहा है। इस बाधा को पार करके ऊपर टिके रहने की असफलता से इस बात का संकेत मिलता है कि इंडेक्स शॉर्ट टर्म में 17,000-17,500 के रेंज में कंसोलीडेट करता नजर आ सकता है।

                                                              आवर्ली चार्ट से इस बात का संकेत मिलता है कि निफ्टी ने एक राइजिंग चैनल से ब्रेकडाउन दिया है। इस ब्रेकडाउन का साथ बियरिश ऑवर्ली मोमेंटम इंडिकेटर भी दे रहा है। उम्मीद है कि डेली चार्ट पर निफ्टी 17,387-17,343 के गैप एरिया को भरने में सफल रहेगा। शॉर्ट टर्म ट्रेडरों को इस लेवल के आसपास मुनाफावसूली करने की सलाह होगी और किसी नई लॉन्ग पोजिशन के पहले बाजार में कुछ गिरावट का इंतजार करना होगा।

                                                              Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि भारतीय बाजार ने आज कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते कमजोरी दिखाई। गौतरलब है कि अब तक दुनिया भर के अधिकांश बाजार कच्चे तेल के भाव में आई नरमी और रूस-यूक्रेन के तनाव के कम होने के संभावना के बीच काफी रैली भी दिखा चुके थे। इस हफ्ते के दौरान अच्छी तेजी दिखाने के बाद इन्वेस्टर एक्सपायरी के दिन निगेटिव रुझान के साथ सतर्क नजर आए। टेक्निकल तौर पर देखें तो एक अच्छी तेजी देखने के बाद निफ्टी अब एक छोटे दायरे में ट्रेड करता नजर आ रहा है और इसने अपने अहम रजिस्टेंस लेवल के पास एक छोटा बियरिश कैंडल बना लिया है। हालांकि बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेड अभी भी पॉजिटिव साइड पर नजर आ रहा है। पोजिशनल ट्रेडरों के लिए 17,400 और 17,350 के स्तर पर अहम सपोर्ट दिख रहा है । अगर निफ्टी इन लेवलों के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर यह हमें 17,600-17,675 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं अगर निफ्टी 17350 के नीचे फिसलता है तो कमजोरी बढ़ सकती है।

                                                                APRIL 01, 2022 / 8:21 AM IST

                                                                कल कैसी रही बाजार की चाल

                                                                31 मार्च यानी आज के कारोबार में बाजार की लगातार 3 दिनों की तेजी को लगाम लग गया और घटनाओं से भरे वित्त वर्ष 2021-22 के अंतिम दिन बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बता दें कि इसी साल अक्टूबर में बाजार ने अपना ऑल टाईम हाई छुआ था और उसके बाद से ही इसमें गिरावट आनी शुरु हुई थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स आज 115.48 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 58,568.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 33.50 अंक यानी 0.19 फीसदी की टूटकर 17464.75 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                अगर इस पूरे साल में बाजार की चाल पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021-22 भारतीय बाजार के लिए घटनाओं से भरा साल रहा। इस साल भारतीय बाजार में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिली और अक्टूबर में यह अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया लेकिन उसके बाद यूएस फेड के कठोर नजरिए, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव ने बाजी पलट दी।

                                                                  APRIL 01, 2022 / 8:19 AM IST

                                                                  घरेलू गैस की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

                                                                  घरेलू नैचुरल गैस की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़ीं है। 2.9 डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड 6.1 per mmBtu दरें हुई। ONGC के लिए पॉजिटिव खबर है लेकिन फर्टिलाइजर, पावर, टाइल्स कंपनियों पर असर पड़ेगा। आवाज़ की खबर पर मुहर लगी है।

                                                                    APRIL 01, 2022 / 8:19 AM IST

                                                                    महंगाई की चिंता से ग्लोबल बाजार परेशान

                                                                    बाजार पर महंगाई की चिंता हावी हुई है। dow jones कल 550 अंक गिरा है। दूसरे अमेरिकी बाजार भी डेढ़ परसेंट से ज्यादा लुढ़के है। एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 100 अंक से ज्यादा नीचे नजर आ रहा है लेकिन डाओ फ्यूचर्स 100 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।

                                                                      APRIL 01, 2022 / 8:19 AM IST

                                                                      Share Market Live Update- सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।